लाइव न्यूज़ :

'Good Newwz' Chandigarh Mein Song: 'गुड न्यूज' का पहला धमाकेदार गाना रिलीज, करीना-कियारा का दिखा सिजलिंग अवतार

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 27, 2019 19:59 IST

इस गाने की ख़ास बात ये है कि ये गाना कोई रीक्रिएट गाना नहीं बल्कि ओरिजिनल गाना है। गाने में करण जौहर की झकल देखने को मिलती है और वो कहते हैं... ohh my god this is original...

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'Good Newwz' काफी लंबे समय से चर्चा में है। इस अब फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि इस फिल्म का पहला गाना 'चंडीगढ़ में' (Chandigarh Mein Song) रिलीज हो गया है। ये गाना एक पार्टी नंबर है। इस गाने को हार्डी संधू, बादशाह, असीस कौर और लीसा मिश्रा ने आवाज दी है। वहीं, इस गाने को तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है।

इस गाने की ख़ास बात ये है कि ये गाना कोई रीक्रिएट गाना नहीं बल्कि ओरिजिनल गाना है। गाने में करण जौहर की झकल देखने को मिलती है और वो कहते हैं... oh my god this is original... चंडीगढ़ में सॉन्ग एक परफेक्ट पार्टी नंबर ट्रैक है। गाने का म्यूजिक और बीट्स एकदम परफेक्ट है।

गाने में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा अडवानी और दिलजीत दोसांझ के डांस मूव्स काफी मस्त है। साथ ही करीना कपूर और कियारा अडवाणी का हॉट एंड सेक्सी अंदाज़ इस गाने में ग्लैमर ऐड कर देता है।

'चंडीगढ़ में' (Chandigarh Mein Song) गाने में चारो स्टार्स की कंमिस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है। चारों ने डांस फ्लोर में आग लगा दी है। करीना और कियारा का सिजलिंग हॉट अवतार आपको बहुत पसंद आएगा, वही चारों का स्वागत इस पार्टी सॉन्ग गाने की यूएसपी है।

'चंडीगढ़ में' (Chandigarh Mein Song) गाने के बीट्स सुनकर आप भी थिरकने को बेताब हो जायेंगे। अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज़' (Good Newwz) 27 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।  फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और इसके डायरेक्टर राज मेहता हैं। इस फिल्म की सीधी टक्कर सलमान खान की दबंग्ग 3 से होगी।यहां सुनें फिल्म Good Newwz का गाना Chandigarh Mein

Chandigarh Mein | Good Newwz | Akshay, Kareena, Diljit, Kiara| Badshah, Harrdy, Lisa, Asees, Tanishk

टॅग्स :गुड न्यूजअक्षय कुमारदिलजीत दोसांझकरीना कपूरकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?