लाइव न्यूज़ :

Golden Globes 2023: राजमौली की फिल्म RRR के "नाटू नाटू" ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता

By अनिल शर्मा | Updated: January 11, 2023 07:54 IST

फिल्म का तेलुगु गाना “ नाटू नाटू” को संगीत एम एम कीरावानी ने दिया है जबकि इसके बोल काला भैरवा और राहुल सिप्लीगुंज ने लिखे हैं। इसे “ मूल गीत-चलचित्र’ श्रेणी में नामांकन मिला था।

Open in App
ठळक मुद्दे राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था।जिनमें ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी’ और ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र’ शामिल था। 

Golden Globes 2023: लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एस. एस. राजमौली की फिल्म RRR के "नाटू नाटू" ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता है। राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था जिनमें ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी’ और ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत-चलचित्र’ शामिल था। 

‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म गैर अंग्रेजी’ श्रेणी में ‘आरआरआर’ का मुकाबला कोरियाई रोमांटिक फिल्म ‘ डिसीजन टू लीव’, जर्मनी की युद्ध के खिलाफ बनी फिल्म ‘ ऑल क्वाइट ऑन दी वेस्टर्न फ्रंट’, अर्जेंटीना की ‘अर्जेंटीना 1985’ और फ्रांसीसी-डच की ‘क्लोज’ से था। फिल्म का तेलुगु गाना “ नाटू नाटू” को संगीत एम एम कीरावानी ने दिया है जबकि इसके बोल काला भैरवा और राहुल सिप्लीगुंज ने लिखे हैं। इसे “ मूल गीत-चलचित्र’ श्रेणी में नामांकन मिला था।

इस श्रेणी में नामांकन पाने वालों में टेलर स्विफ्ट का गीत ‘कैरोलिना” (‘वेयर द क्रैडैड्स सिंग”), “सियाओ पापा” तथा ‘‘टॉप गन: मेवरिक” का “ होल्ड माई हैंड’’ समेत अन्य थे। “ होल्ड माई हैंड’’ को लैडी गागा ने गाया है। ‘आरआरआर’ को इस साल मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज किया गया था और यह वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और यह जल्द ही भारत से इस मंच पर दुनिया भर की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई।

टॅग्स :एसएस राजामौलीराम चरणजूनियर एनटीआर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रुति हासन ने एसएस राजामौली की 'ग्लोबट्रॉटर' में गाया गीत?, सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअहमदाबाद विमान हादसा: स्तब्ध और अवाक, पूरे दिल से जीवित बचे लोगों के लिए प्रार्थना?, शोक में डूबे अक्षय कुमार, सनी देओल, परिणीति चोपड़ा और रितेश देशमुख

बॉलीवुड चुस्कीRatan Tata Dies at 86: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री; सितारों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीWatch: फैन्स की धक्का-मुक्की से गिरने से बचे जूनियर एनटीआर, 'टिल्लू स्क्वायर' के इवेंट में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीRam Charan Birthday Special: RRR से बॉलीवुड में राम चरण ने बिखेरा जलवा, साउथ की इन फिल्मों ने एक्टर को बनाया मेगा पावरस्टार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल