लाइव न्यूज़ :

Glimpses of Kesari Teaser: 'केसरी' के पहले टीजर में नहीं दिखे खिलाड़ी अक्षय कुमार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

By मेघना वर्मा | Updated: February 12, 2019 15:44 IST

फिल्म की कहानी 1897 में हुई बैटल ऑफ सरगिढ़ी पर आधारित है। मगर इस टीजर से आपको कुछ भी समझने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। जब तक आप फिल्म में अक्षय को देखने और कहानी जानने की कोशिश भी करेंगे तब तक टीजर ही खत्म हो जाएगा। 

Open in App

बॉलीवुड में ऐसा ट्रेंड बनता जा रहा है कि अब पहले टीजर में फिल्म के लीड एक्टर को कहीं भी दिखाया नहीं जाता। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी के टीजर में। 29 सेकेंड के जारी हुए इस टीजर में कहीं भी अक्षय कुमार को नहीं दिखाया गया है। ये ऐसा पहला टीजन नहीं है जिसमें लीड एक्टर को नहीं दिखाया गया। इसके पहले सलमान खान की फिल्म भारत में भी कटरीना कैफ को कोई जगह नहीं मिली थी।

कैसा है केसरी का पहला टीजर

टीजर शुरू होते ही खत्म हो गया। फिल्म की कहानी 1897 में हुई बैटल ऑफ सरगिढ़ी पर आधारित है। मगर इस टीजर से आपको कुछ भी समझने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। फिल्म के टीजर की शुरूआत में कुछ अफगानी लोग एक किले के अंदर भागते हुए दिखते हैं। वहीं पैनिंग शॉट में अक्षय कुमार एक हाथ में सुर्ख लाल हो रही तलवार और दूसरे हाथ में पगड़ी पर लगने वाला धार दारी गोल साज लिए दिखाई दे रहे हैं। 

सिक्ख बटालियन की इस कहानी के जारी हुए टीजर को समझने में आपको कुछ समय जरूर लगेगा। क्योंकि जब तक आप फिल्म में अक्षय को देखने और कहानी जानने की कोशिश भी करेंगे तब तक टीजर ही खत्म हो जाएगा। 

सिक्ख बटालियन के किरदार में हैं अक्षय कुमार

 

टीजर से पहले आए पोस्टर में अक्षय कुमार बटालियन के लुक में नजर आए थे। आज रिलीज हुए नए पोस्टर में उनकी दाढ़ी और तलवार के साथ उनके केसरी रंग की पगड़ी उनको एकदम सिख बटालियन का लुक देती है। इसके पहले अक्षय कुमार सिंह इज किंग में भी सरदार का किरदार निभाते दिखाई दिए थे।

21 फरवरी को आएगा ट्रेलर

अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। 1897 में हुई बैटल ऑफ सरगिढ़ी पर आधारित इस फिल्म की ऐतिहासिक कहानी में अक्षय के साथ परीणिती चोपड़ा भी दिखाई देंगी। अक्षय ने अपने इस लुक को लेकर कहा था कि जब भी वो अपने सिर पर ताज यानी पगड़ी पहनते हैं उन्हें गर्व महसूस होता है। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया