लाइव न्यूज़ :

General Bipin Rawat: उनसे हाथ मिलाकर दिल और जुबान से खुदबखुद “जय हिन्द” निकलता था!, बॉलीवुड ने ऐसे किया याद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 22:11 IST

General Bipin Rawat: प्रख्यात अभिनेता-नेता कमल हासन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम हाथ जोड़ कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे सैनिकों के परिवारों और रावत परिवार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है।राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता मनीष मुंद्रा ने लिखा, ‘‘ओम शांति।’’सैन्य अधिकारियों के गुजर जाने की खबर सुन कर बहुत दुखी हैं। 

General Bipin Rawat: तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का निधन हो जाने पर बुधवार को अभिनेता अनुपम खेर, कमल हासन और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर सहित अन्य फिल्फी हस्तियों ने शोक प्रकट किया।

भारतीय वायुसेना ने कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उस पर सवार जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। अभिनेता-नेता उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, ‘‘जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य की आत्मा को शांति मिले। ...परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करती हूं। ओम शांति। ’’

प्रख्यात अभिनेता-नेता कमल हासन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम हाथ जोड़ कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने रावत की एक तस्वीर भी साझा की फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, ‘‘यह सैनिकों के परिवारों और रावत परिवार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। ओम शांति। ’’

‘न्यूटन’ और ‘मसान’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता मनीष मुंद्रा ने लिखा, ‘‘ओम शांति।’’ अभिनेता अनुपम खेर ने अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के गुजर जाने की खबर सुन कर बहुत दुखी हैं। मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में ग़ज़ब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उनसे हाथ मिलाकर दिल और ज़ुबान से ख़ुदबख़ुद “जय हिन्द” निकलता था! #जयहिन्द

टॅग्स :बिपिन रावतअनुपम खेरकमल हासनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?