लाइव न्यूज़ :

जेनेलिया डिसूजा ने पति रीतेश के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, पढ़कर सेंटी ना हो जाएं आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 4, 2019 12:14 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने रविवार को अपनी शादी की सातवीं सालगिरह के मौके पर अपने पति अभिनेता-फिल्म निर्माता रितेश देशमुख के लिए एक दिल को छू जाने वाली पोस्ट लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देजेनेलिया-रीतेश ने रविवार को अपनी 7वीं शादी की सालगिराह मनाई हैउन्होंने पति रीतेश के नाम बेहद इमोशनल लेटर लिखा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने रविवार को अपनी शादी की सातवीं सालगिरह के मौके पर अपने पति अभिनेता-फिल्म निर्माता रितेश देशमुख के लिए एक दिल को छू जाने वाली पोस्ट लिखी है। जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छा गई है।

इंस्टाग्राम पर रीतेश के साथ की फोटो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि हर एक लड़की की अपने होने वाले पति को लेकर एक सोच होती है कि कैसा पति वह चाहती है। मैं सच कहूं तो मेरी ऐसी कोई सोच नहीं थी। मेरे पास रीतेश के रूप में एक बेहतरीन साथी है, जो मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। मुझे हर उस वक्त उनका कंधा मिला जब मुझे किसी कांधे पर सिर रख कर रोने की जरूरत थी। 

उन्होंने मुझे इस बात का भरोसा दिलाया कि भले ही जीवन में कितनी भी कठिन परेशानियां आ जाएं, हम साथ मिल कर उसका सामना करेंगे। जेनेलिया ने आगे लिखा कि यहा इंसान जिससे मेरी शादी हुई हमेशा मेरी मुस्कराहट का कारण बना है। मैं तुमसे प्यार करती हूं। हमें आगे और भी खुशियां साथ में बांटनी हैं। ऐसे ही हम सुख-दुख साथ में शेयर करेंगे और हमेशा साथ जीते रहेंगे। सालगिरह की शुभकामनाएं।

वहीं, रितेश ने जेनेलिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- भगवान हम सबको सच्चा प्यार पाने का मौका देते हैं, लेकिन उसे पहचानने का काम हमारा होता है। जेनेलिया तुम मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद हो।7 साल पहले मुझे हां कहने के लिए शुक्रिया।

टॅग्स :जेनेलिया डिसूज़ारितेश देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्कीMastiii 4 Box Office: 6 दिनों में 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 12.12 करोड़!

बॉलीवुड चुस्की100 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश

बॉलीवुड चुस्कीHousefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध

बॉलीवुड चुस्कीDhamaal 4: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?