लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान की गिरफ्तारी पर गौरी खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम जिस दौर से गुजरे उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 22, 2022 10:46 IST

गौरी खान ने एक परिवार के रूप में कठिन समय से निपटने की बात कही। गौरी अप्रत्यक्ष रूप से आर्यन खान की गिरफ्तारी को संबोधित कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान को पिछले साल 2 अक्टूबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था।बॉम्बे हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के 25 दिन बाद उन्हें जमानत दे दी थी।गौरी खान ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के बारे में बात की।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कॉफी विद करण 7 के नए एपिसोड में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बारे में बात की। करण जौहर के चैट शो के लेटेस्ट एपिसोड में नेटफ्लिक्स के वेब शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की स्टार कास्ट गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे ने शिरकत की। इस दौरान करण जौहर ने गौरी से आर्यन को लेकर बात की।

जौहर ने कहा, "यह उनके (शाहरुख खान) लिए न केवल पेशेवर रूप से बल्कि वह सब कुछ है जो परिवार व्यक्तिगत रूप से झेल रहा है और आप सभी एक परिवार के रूप में इतनी मजबूती से उभरे हैं। मैं आपको एक मां के रूप में जानता हूं और उन्हें एक पिता के रूप में, हम एक ही परिवार के सदस्य हैं और मुझे ऐसा लगता है कि मैं आपके बच्चों का गॉडपेरेंट भी हूं। यह आसान नहीं रहा है और गौरी, आप पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनकर उभरी हैं। जब परिवार कुछ इस तरह से गुजरते हैं, तो अपने खुद के कठिन समय को संभालने के बारे में आपका क्या कहना है?"

इसपर गौरी खान ने कहा, "एक परिवार के रूप में, एक मां के रूप में, एक माता-पिता के रूप में इससे बदतर कुछ भी नहीं हो सकता है। लेकिन आज, जहां हम सभी एक परिवार के रूप में खड़े हैं, मैं कह सकती हूं कि हम एक महान स्थान पर हैं जहां हम सभी से प्यार महसूस करते हैं। हमारे सभी दोस्त और इतने सारे लोग जिन्हें हम नहीं जानते थे, इतने सारे संदेश और इतना प्यार। हम धन्य महसूस करते हैं। मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने इसमें हमारी मदद की।"

आर्यन खान को पिछले साल 2 अक्टूबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के छापे के बाद गिरफ्तार किया गया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के 25 दिन बाद उन्हें जमानत दे दी थी। गौरी ने 17 साल बाद करण जौहर के चैट शो में वापसी की। करण जौहर द्वारा निर्मित, 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का दूसरा सीजन वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रहा है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

टॅग्स :आर्यन खानगौरी खानशाहरुख खानकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?