लाइव न्यूज़ :

FWICE ने हटाया गायक मीका सिंह पर लगा प्रतिबंध, कराची की एक शादी में दी थी प्रस्तुति

By भाषा | Updated: August 22, 2019 02:15 IST

Open in App

बॉलीवुड गायक मीका सिंह पर लगा प्रतिबंध फिल्म कलाकारों के संगठन ने हटा दिया है। गायक ने पाकिस्तान में प्रस्तुति देने के लिए बुधवार को माफी मांग ली। सिंह के बयान के बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उन पर लगे प्रतिबंध को रद्द कर दिया।

गायक ने कराची में एक शादी में प्रस्तुति दी थी जिसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने सिंह को प्रतिबंधित कर दिया था। संगठन ने कहा था कि उसके सदस्य मीका के कंसर्ट और कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे।

यहां बुधवार को प्रेस वार्ता में मीका ने दावा किया कि यह इत्तेफाक है कि कराची में उनकी प्रस्तुति ऐसे वक्त में हुई जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैंने गलती की है तो मैं फेडरेशन और पूरे देश से माफी मांगता हूं।’’

एफडब्ल्यूसीई ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि उसने गायक पर से प्रतिबंध हटा दिया है। 

टॅग्स :मीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSaif Ali Khan Attacked: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर को इनाम देना चाहते हैं मीका सिंह, जानिए वजह

बॉलीवुड चुस्कीमीका सिंह को सुकेश चन्द्रशेखर से मिला कानूनी नोटिस, गायक से की माफी की मांग, जैकलीन फर्नांडीज से जुड़ा है मामला

टीवी तड़काआकांक्षा पुरी से शादी नहीं करने पर बोले मीका सिंह- मुझे एहसास हुआ कि हम एकसाथ रहने के लिए नहीं बने हैं

बॉलीवुड चुस्की17 साल पुराने किसिंग मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, राखी सावंत ने दर्ज कराई थी शिकायत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?