लाइव न्यूज़ :

कॉमेडी फिल्म 'मस्ती' का चौथा भाग लाने की तैयारी में निर्माता, मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनेगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 8, 2024 17:48 IST

मस्ती-4 पाइपलाइन में है। निर्माता एक बार फिर से तीनों सितारों को साथ लाने की योजना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह अपनी तरह की पहली सेक्स कॉमेडी होगी। स्क्रिप्ट तैयार है और मिलाप जावेरी भी निर्देशक के रूप में फाइनल हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडी फिल्म 'मस्ती' का चौथा भाग लाने की तैयारी में निर्माताएक बार फिर से विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख दिखेंगेमिलाप जावेरी के निर्देशन में बनेगी फिल्म

नई दिल्ली: साल 2004 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'मस्ती' को आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मनोरंजक फिल्मों में से एक माना जाता है। इसके दो अन्य भाग  वर्ष 2013 और 2016 में रिलीज हुए। बाद में रिलीज हुई मस्ती-2 और ग्रैंड मस्ती बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी की शुरुआती फिल्मों में मानी जाती हैं। 'मस्ती'  फ्रेंचाइजी की शुरुआत विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख के साथ हुई थी। 

अब खबर है कि इसका चौथा भाग भी दर्शकों के सामने लाने के बारे में  निर्माताओं ने फैसला कर लिया है। पिछली  सभी किस्तों का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। हालांकि बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक चौथी किस्त का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया जाएगा। फिल्म में एक बार फिर से विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख दिखेंगे। अभी  मुख्य अभिनेत्रियों का चयन नहीं हुआ है। मुख्य अभिनेत्रियों का चयन होने के बाद फिल्म शुरू हो जाएगी।

बॉलीवुड हंगामा ने एक प्रतिष्ठित सूत्र के हवाले से खबर दी है कि मस्ती-4  पाइपलाइन में है। निर्माता एक बार फिर से तीनों सितारों को साथ लाने की योजना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह अपनी तरह की पहली सेक्स कॉमेडी होगी। स्क्रिप्ट तैयार है और मिलाप जावेरी भी निर्देशक के रूप में फाइनल हो चुके हैं। आखिरी बार लगभग सात साल पहले विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख ग्रैंड मस्ती के लिए साथ आए थे। निर्माता वर्तमान में मुख्य अभिनेत्रियों की तलाश कर रहे हैं और अभी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है। जैसे ही मुख्य अभिनेत्रियों का नाम फाइनलाइज हो जाता है, वैसे ही फिल्म की घोषणा हो जाएगी।

2004 में आई मस्ती में  विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, तारा शर्मा और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में थीं। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता और अजय देवगन भी दिखे थे। 213 में आई ग्रैंड मस्ती में ब्रुना अब्दुल्लाह, कायनात अरोरा, मरियम जकारिया, करिश्मा तन्ना और मंजरी फडनीस नजर आई थीं। 2016 में ग्रेट ग्रैड मस्ती रिलीज हुई इसमें उर्वशी रौतेला, श्रद्धा दास, मिष्ठी चक्रबर्ती, पूजा बनर्जी और कंगना शर्मा दिखाई दीं थीं। अब तक की सभी फिल्मों में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख नजर आए हैं। सभी तीनों किश्तों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी अच्छी की। निर्माताओं को चौथे भाग से भी काफी उम्मीदे हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचाररितेश देशमुखविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!