लाइव न्यूज़ :

थप्पड़ से नहीं, बीवी की सरप्राइज प्लानिंग से डर लगता है, गौरव तनेजा ने जन्मदिन पर गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट में कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: July 11, 2022 14:35 IST

गौरव तनेजा की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी रितु राठी को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल मेट्रो में तनेजा का जन्मदिन सेलिब्रेट करने की योजना उनकी पत्नी रितु ने ही बनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव यूट्यूब पर Flying Beast के नाम से मशहूर हैंयूपी के कानपुर में पैदा हुए गौरव दिल्ली में रहते हैं गौरव की पत्नी राठी भी एक विमान पायलट हैं

नोएडाः इन दिनों यूट्यूबर गौरव तनेजा सुर्खियों में हैं। 9 जुलाई को अपने जन्मदिन पर नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा करने और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा करने को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई। 

गौरव तनेजा की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी रितु राठी को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल मेट्रो में तनेजा का जन्मदिन सेलिब्रेट करने की योजना उनकी पत्नी रितु ने ही बनाई थी। इस बात को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने लगे थे। अब खुद गौरव ने पत्नी द्वारा 'बर्थडे सरप्राइज प्लानिंग' को लेकर ट्वीट किया है।

गौरव तनेजा ने अपनी बात रखने के लिए सलमान खान की फिल्म दबंग में सोनाक्षी सिन्हा के फेमस संवाद का सहारा लिया है। गौरव ने लिखा- 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, बीवी की सरप्राइज प्लानिंग से लगता है।' 

दरअसल गौरव कीृ पत्नी रितु राठी ने सोचा कि, वह अपने पति का खास अंदाज में बर्थडे मनाएं। इसलिए उन्होंने गौरव के लिए नोएडा मेट्रो में बर्थडे सेलिब्रेशन का सरप्राइज रखा, जिसमें उनके फैंस भी शामिल हुए थे। हालांकि, इसकी वजह से यूट्यूबर को पुलिस कस्टडी का भी सामना करना पड़ा।

जानिए गौरव तनेजा के बारे में

गौरव यूट्यूब पर Flying Beast के नाम से मशहूर हैं। यूपी के कानपुर में पैदा हुए गौरव दिल्ली में रहते हैं। गौरव एक कामर्शियल पायलट, सर्टिफाइड न्युट्रिशियन एक्सपर्ट और एक पेशेवर बॉडी बिल्डर हैं। उनके पास आईआईटी खड़गपुर से स्नातक की डिग्री है। फिलहाल वह दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। गौरव की पत्नी राठी भी एक विमान पायलट हैं। 

टॅग्स :नॉएडालोकमत हिंदी समाचारगौरव तनेजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?