लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: आलिया भट्ट समेत ये सितारे बने इस साल के यूट्यूबर, मचाया धमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 31, 2019 09:50 IST

लिली सिंह से लेकर भुवन बाम और अमित भडाना तक कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें यूट्यूब की वजह से पहचान मिली, ऐसे में साल 2019 में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ने भी ऑनलाइन दुनिया छलांग लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड स्टार्स दुनियाभर में जाने जाते हैंस्टार्स फैंस के रूबरू होने के लिए बड़े पर्दे के अलावा आज के समय के कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी हैं

बॉलीवुड स्टार्स दुनियाभर में जाने जाते हैं। लेकिन ये स्टार्स फैंस के रूबरू होने के लिए बड़े पर्दे के अलावा आज के समय के कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी हैं। इनसे भी जुड़ कर ये स्टार्स अपनी किस्मत अजमाते हैं। इन्हीं प्लेटफॉर्म में से एक है यूट्यूब। यूट्यूब ने कई सितारों को बड़ा बनाया है।लिली सिंह से लेकर भुवन बाम और अमित भडाना तक कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें यूट्यूब की वजह से पहचान मिली। ऐसे में 2019 में बॉलीवुड के कई सितारों ने भी यूट्यूब पर एंट्री की। आइए जानते हैं उनके नाम-

आलिया भट्ट

7 मार्च 2019 को आलिया भट्ट ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शुरू किया था। आलिया इस चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-बड़ी बातों के बारे में वीडियो ब्लॉग शेयर करती रहती हैं। उनके लगभग 1.23 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वरुण धवन

आलिया के बाद वरुण धवन ने भी 2019 में ही यू्ट्यूब पर एंट्री की थी।वरुण अपने चैनल के जरिए इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में लगे हैं। वरुण के लगभग 178 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन ने सितंबर 2019 में अपने यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। कार्तिक इस चैनल पर अपने गाने के लॉन्च और फैंस से मुलाकात करते रहते हैं। कार्तिक के लगभग 88.1 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन ने जुलाई में यूट्यूब पर अपनी एंट्री की थी। वे अपनी जिंदगी, शूट और फिल्मों के गानों को इस चैनल पर शेयर करती हैं। जैकलीन के अभी तक लगभग 367 हजार फॉलोअर्स हैं। 

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019आलिया भट्टवरुण धवनजैकलीन फर्नांडीज़कार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल