लाइव न्यूज़ :

एक-दूजे के हुए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, सामने आई नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 19, 2022 15:31 IST

फरहान अख्तर ने आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर ली है। दोनों का उनकी शादी से फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफरहान अख्तर ने आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी कर ली है।दोनों का उनकी शादी से फर्स्ट लुक सामने आया है।

मुंबईः बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दोनों का उनकी शादी से फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अपने खास दिन के मौके पर शिबानी ने रेड एंड बेज कलर का गाउन कैरी किया है, जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं। वहीं फरहान इस दौरान सूटेड बूटेड लुक में नजर आए। उनका लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला वाले घर में हुई है। कपल की शादी से सामने आई तस्वीरों को देखकर पता चल रहा है कि शादी के लिए सजावट काफी सिंपल और सोबर की गई है। वहीं, शादी की सजावट में लगे फूल दुल्हन शिबानी की ड्रेस से काफी मेल खा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान और शिबानी की शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई है, जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।

गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लगभग चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शिबानी दांडेकर से पहले फरहान अख्तर ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। हालांकि, साल 2017 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर लीं। दोनों को साथ में दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। 

टॅग्स :फरहान अख़्तरशिबानी दांडेकरजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्की'अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा'

भारतलोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार समारोह में गीतकार जावेद अख्तर हुए भावुक, बोले- 'प्यार करने वालों ने दिया पहला पुरस्कार'

भारतअपनी भाषा और बोली से प्यार कीजिए वर्ना...

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार