लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की 'कलंक' में कुछ ऐसा है वरूण धवन का लुक, ये होगा एक्टर का नाम

By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2019 12:05 IST

करण जौहर की फिल्म कलंक में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे6 मार्च को करण जौहर ने कलंक का पहला लुक रिवील किया था।कलंक मूवी करण जौहर की ड्रीम फिल्म भी कही जा सकती है।

करण जौहर की ड्रीम मूवी कंलक के पहले लुक के बाद से ही हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही हैं। पहले लुक से ही ये फिल्म लोगों के बीच आ गई हैं। वहीं फिल्म में वरूण धवन का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। करण जौहर ने ट्वीट करके वरूण के इस लुक को रिवील किया हैं जिसमें वरूण बेहद यूनीक लुक में दिख रहे हैं। आंख में काजल, कान में रिंग और शॉर्ट दाढ़ी में बो बेदह स्ट्रॉग दिखाई दे रहे हैं। 

वरूण धवन के लुक को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो फिल्म में रफ और टफ रोल में दिख सकते हैं। लुक के साथ वरूण के नाम को भी रिवील किया गया है। वरूण के किरदार का नाम इस फिल्म में जफर होगा। वहीं करण जौहर ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक कल जारी किया था। जिसे देखकर ही लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं कहा जा  रहा है कि फिल्म का ट्रेलर भी आज फैंस से रुबरु हो सकता है। हांलाकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है।

 

करण ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी पहली झलक दिखाई। इसके साथ उन्होंने लिखा कि 'एक फिल्म जो मेरे दिल और दिमाग में 15 साल पहले पैदा हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिस पर मैं पूरी तरह से विश्वास करता हूं, मेरे पिता ने जाने से पहले जिस पर काम किया था वो अंतिम फिल्म, इस फिल्म को देखना उनका सपना था, मैं उनके सपने को पूरा नहीं कर सका, जिससे मेरी आत्मा टूट गई थी, लेकिन आज उसकी इच्छा को सेल्युलाइड के साथ एक रिश्ता मिला है, अशांत रिश्तों और प्रेम की कहानी को एक आवाज मिल गई, यह फिल्म अभिषेक वर्मन ने गढ़ी और विजुअलाइज की है और वह फिल्म कलंक है। 40 के दशक को दिखाती इस फिल्म का दिल यहीं है, कल ये सफर शुरू होगा। मैं खुश हूं, इस बारे में एक्साटिड और भावुक हूं। मुझे उम्मीद है कि आप न मरने वाले इस प्यार के रास्ते पर हमारे साथ शामिल होंगे। #KALANK'।

 

शानदार है पहला लुक फोटो  में एक शख्स और एक लड़की शिकारे पर सवार नजर आ रहे हैं. लड़की ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ है और खूबसूरत चुन्नी ओढ़ रखी है वहीं शिकारा चला रहे शख्स ने पगड़ी बांधी हुई है. खूबसूरत हरे रंग के पानी में कमल के फूल खिले हुए हैं और यह नजारा बहुत ही शानदार लग रहा है।

टॅग्स :कलंककरण जौहरवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस