लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान पर फैशन शो ऑर्गेनाइजर और मॉडल को पीटने का लगा आरोप, एफआईआर हुई दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2019 13:07 IST

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान के खिलाफ नवी मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर फैशन शो के ऑर्गेनाइजर और मॉडल की पिटाई का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान के खिलाफ नवी मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई हैएजाज पर फैशन शो के ऑर्गेनाइजर और मॉडल की पिटाई का आरोप लगा है।

बिग बॉस सीजन 8 में नजर आए एजाज खान के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। एक्टर एजाज ने हाल ही में नवी मुंबई में हुए फैशन शो में जमकर हंगामा किया है।

खबर के अनुसार एजाज ने नवी मुंबई में एक फैशन शो के दौरान हंगामा किया और शो के आॉर्गेनाइजर की पिटाई की है। इतना ही नहीं एक्टर ने फैशन शो की मॉडल के साथ भी मारपिटाई की है। अब इस मामले की एजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि एजाज विवादों में आए हों। इससे पहले 2018 में वह उनके पास से  प्रतिबंधित ड्रग्स (एक्सटेसी) की गोलियां प्राप्त हुई थीं। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा थी। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तब वो नशे की हालत में ही थे। एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया था और वो करीब 40 दिन जेल में रहे थे।  इतना ही नहीं  एजाज खान ने अपने साथी कंटेस्टेंट अली कुली मिर्जा से भी हाथापाई की है। जिसके बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था। बता दें कि एजाज खान रक्‍त चरित्र, नायक और या रब जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। एजाज बिग बॉस, कॉमेडी नाइट विद कपिल, कहानी हमारे महाभारत की और रहे तेरा आर्शीवाद में काम कर चुके हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया