लाइव न्यूज़ :

पालघर में हुई हत्या पर बॉलीवुड निर्माता ने दिया CM उद्धव ठाकरे को दिया जवाब, कहा- भारत की सबसे बड़ी परेशानी है कि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2020 14:53 IST

विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने अपने ट्वीट में सीएमओ महाराष्ट्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'भारत की सबसे बड़ी परेशानी है कि हम...

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैंवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के संदेह में बृहस्पतिवार रात तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद ट्वीट को लेकर हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने ट्वीट किया है। विवेक ने ट्वीट करके उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में विवेक ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने अपने ट्वीट में सीएमओ महाराष्ट्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "भारत की सबसे बड़ी परेशानी है कि हम गिरफ्तारी से ही आसानी से संतुष्ट हो जाते हैं। जबकि सवाल यह है कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ कैसे? मैं हैरान हूं कि बाला साहेब क्या कहते? खैर, सबसे पहले वह अपने बेटे को भटकने की इजाजत नहीं देंते। विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग धीमे धीमें इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं तो कुछ उनकी बात से असहमत भी नजर आ रहे हैं।विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।

विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?