लाइव न्यूज़ :

फेमस एक्टर आशीष रॉय ICU में भर्ती,अभिनेता की मदद के लिए आगे आए फिल्ममेकर हंसल मेहता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2020 08:16 IST

एक्टर आशीष रॉय पिछले कुछ समय से बीमार हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई हैटीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आशीष रॉय पिछले कुछ समय से मुंबई के एक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश इन दिनों कई कठिनाइयों से गुजर रहा है। ऐसे हालात में किसी दूसरी बीमारी वाले मरीज के लिए डॉक्टर को दिखाना आसान नहीं हैं। अस्पताल कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों से भरा पड़ा है। डॉक्टर्स भी अभी दूसरी बीमारियों को नजरअंदाज कर अपना पूरा फोकस कोरोना से निपटने में लगा रहे हैं। 

लॉकडाउन की वजह से पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में वहां काम करने वाले कामगार और एक्टर्स को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आशीष रॉय पिछले कुछ समय से मुंबई के एक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। आशीष की किडनियां खराब हो चुकी हैं। ऐसे में एक्टर की मदद के लिए फिल्ममेकर आगे आए हैं।

किडनियां खराब होने की वजह से उनके शरीर में पानी भर गया और उनके पैरों में सूजन आ गई। ऐसी स्थिति में पहले तो उन्हें किसी अस्पताल में कोई डॉक्टर देखने को तैयार नहीं हुआ। जब एक डॉक्टर ने उन्हें देखा तो फिर तुरंत एडमिट होने की सलाह दी। लेकिन आशीष रॉय ने आर्थिक तंगी के चलते इलाज बीच में ही छोड़ दिया। हालांकि, फेसबुक पर उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। अब आशीष की मदद के लिए हंसल मेहता आगे आए हैं।

हंसल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म असोसिएशंस को भी आशीष की मदद के लिए आगे आने को कहा है। फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक्टर आशीष रॉय (बॉन्ड) गंभीर रूप से बीमार हैं। डायलसिस हो रहा है और वह आईसीयू में है। उसने फेसबुक पर आर्थिक मदद के लिए अपील की है। मैं जो भी कर सकता हूं वो कर रहा हूं। क्या इंडस्ट्री की असोसिएशन्स भी एक्टर की मदद करेंगी?'

एक्टर ने दर्द किया बयां

आशीष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि वो अभी डायलिसिस पर हैं और बहुत बीमार हैं। जबकि अपने दूसरे पोस्ट में एक्टर ने पैसों की मांग की हैं। आशीष कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। 'ससुराल सिमर का' बनेगी अपनी बात, 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' 'ब्योमकेश बख्शी', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी' और 'आरंभ' जैसे सीरियल में काम कर आशीष ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। 

 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी