मुंबई में हाल ही में 6वां फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइड अवार्डस 2019 हुए। शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। अब फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का पहला कवर पेज जारी कर दिया गया है। इस कवर फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इस कवर फोटो में 6 वें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 के विजेता नजर आ रहे हैं। सभी फोटो में बहुत की स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।
हाल ही में फिल्मफेयर ने ट्विटर पर फर्स्ट कवर फोटो शेयर किया है। फिल्मफेयर ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि पेश है फिल्मफेयर के शानदार विजेता। 2020 के हमारे पहले कवर पर 'ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019। इस फोटो में कई सितारे नजर आ रहे हैं।
सबसे खास बात इस बार ये रही है कि इस बार शाहरुख खान, सलमान खान या अक्षय कुमार नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो इस बार दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ नहीं बल्कि आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस इस कवर पेज को काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं अपने पसंदीदा सितारे को ना देखकर उनको मिस भी कर रहे हैं। 6वें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में बॉलीवुड स्टार्स अपने ग्लैमरस अंदाज से रेड कार्पेट पर जमकर जलवा बिखेरते नजर आए थे।