लाइव न्यूज़ :

शूटिंग के लिए मुंबई से बिहार आए फिल्मी सितारों के साथ मारपीट, एक्ट्रेस बेहोश, अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2020 20:38 IST

इस घटना को देख कर फिल्म की अभिनेत्री बेहोश हो गई। उसके बाद अभिनेत्री को पीएचसी पिपरा में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से फिल्म की शूटिंग करने आये फिल्मी कलाकारों के साथ धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है।करीब 65 लोगों के फिल्म यूनिट के साथ फिल्म 'इश्क दीवाना' की शूटिंग के लिए लॉकडाउन से पहले रतौली गांव आये थे।

बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली गांव में फिल्म 'इश्क दीवाना' की शूटिंग हो रही थी। हालांकि लॉकडाउन के दौरान ऐसा नही होना चाहिये था। इसी बीच यहां मुंबई से फिल्म की शूटिंग करने आये फिल्मी कलाकारों के साथ धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है। इस घटना को देख कर फिल्म की अभिनेत्री बेहोश हो गई। उसके बाद अभिनेत्री को पीएचसी पिपरा में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के संबंध में थाना में लिखित शिकायत कर दर्ज कराई गई है। फिल्म यूनिट के मुंबई पश्चिम के बरसोवा जिले के मालवणी निवासी शाहिदा खातून के शौहर अब्दुला ने कहा है कि वे करीब 65 लोगों के फिल्म यूनिट के साथ फिल्म 'इश्क दीवाना' की शूटिंग के लिए लॉकडाउन से पहले रतौली गांव आये थे। इनमें से कुछ लोग शूटिंग के बाद वापस मुंबई लौट भी गये।

लेकिन, लॉकडाउन के कारण शूटिंग बंद हो गई। इसके बाद वे लोग एक स्कूल में रहने लगे। इस बीच, जब वे लोग मध्य विद्यालय रतौली जरौली में खडे थे, तो स्थानीय सुशील सिंह और सिंटू सिंह वहां आकर फिल्म यूनिट की लड़कियों का वीडियो बनाने लगे। इस बात का विरोध करने पर टीम के सहकर्मियों से मारपीट की गई। वे लोग यूनिट की महिला सहकर्मी रानी वधिक के साथ भी धक्का-मुक्की की।

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर मनोज आर पांडे बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि घटना को देख कर अभिनेत्री प्राची सिंह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वे लोग किसी तरह से जान बचा कर पिपरा पीएचसी पहुंचे। यहां अभिनेत्री का प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया है। थाने में आवेदन देकर में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव