लाइव न्यूज़ :

25 जनवरी को रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत!

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 7, 2018 17:18 IST

फिल्म पद्मावत की नई तारीख को लेकर सिनेमा जगत में खलबली मच गई है। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'पैडमैन' को उसी दिन 25 जनवरी को रिलीज करेंगे।

Open in App

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत (पहले पद्मावती) रिलीज होने की अटकलों पर विराम लग गया है। चर्चा थी कि यह फिल्म 26 जनवरी या फिर 9 फरवरी को तक पर्दे पर आएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। खबरों की मानें तो फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि तरीख तय हो गई है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

खबरों के मुताबिक, फिल्म पद्मावत की नई तारीख को लेकर सिनेमा जगत में खलबली मच गई है। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'पैडमैन' को उसी दिन 25 जनवरी को रिलीज करेंगे, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं आपको बता दें कि फिल्म पद्मावत के रिलीज होने की दो संभावित तारीखें  26 जनवरी और 9 फरवरी की चर्चा थी। इस दौरान रिलीज होने वाली अन्य फिल्मों के निर्माताओं की चिंता बढ़ गई थी।

9 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'परी' की सह-निर्माता प्रेरणा अरोड़ा का कहना था कि 'पद्मावत' के नाम से रिलीज होने वाली फिल्म 'पद्मावती' के साथ अपनी फिल्म रिलीज करना मूर्खता होगी।

गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। अब यह पद्मावत नाम से रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन बढ़ते विवाद के कारण टाल दिया गया। वहीं, सेंसर बोर्ड ने फिल्म दिखाने के लिए एक पैनल गठित किया था, जिसमें इतिहासकार भी मौजूद थे। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद 5 संशोधन किए गए और फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दी गई। 

टॅग्स :पद्मावतीसंजय लीला भंसालीअक्षय कुमारपैडमैनpadman
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल