लाइव न्यूज़ :

माधुरी दीक्षित ने बताया, हिंदी फिल्मोद्योग में आया है काफी परिवर्तन, मिल रहे हैं नए मौके

By भाषा | Updated: February 20, 2019 18:22 IST

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का मानना है कि पिछले कई सालों में हिंदी फिल्मोद्योग में काफी परिवर्तन आया है और इसके चलते कलाकारों को विविध चरित्रों में अपने हाथ आजमाने का मौका मिला है।

Open in App

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का मानना है कि पिछले कई सालों में हिंदी फिल्मोद्योग में काफी परिवर्तन आया है और इसके चलते कलाकारों को विविध चरित्रों में अपने हाथ आजमाने का मौका मिला है। 

अभिनय के अलावा माधुरी ने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है और वह अंग्रेजी पॉप एलबम के साथ लेकर आने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जरिये पहले कलाकारों के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

माधुरी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे यह विविध प्रकार की चीजें पसंद हैं क्योंकि गायन, नृत्य, सृजन करना और फिल्में आदि सभी मेरे क्षेत्र में आते हैं। मुझे विभिन्न चीजों में कुछ नया करना पसंद है। इसलिए मैंने यह एलबम किया क्योंकि यह भी अभिव्यक्ति का तरीका है और मैं अपने गीतों से कहना चाहती हूं। इसमें गीतों के जरिये भावनाओं को प्रकट किया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह बॉलीवुड का हालिया माहौल है जिसने मुझे इसे करने के लिए सक्षम बनाया और एक ही वक्त में कई काम कर सकूं।.....पहले यहां इतनी संभावनायें नहीं थी। हम फिल्में करते थे। विज्ञापन तब ना के बराबर थे। लेकिन आज करने के लिए बहुत कुछ है जो आश्चर्यजनक है।’’ 

टॅग्स :माधुरी दीक्षितटोटल धमाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

भारतVIDEO: कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने माधुरी दीक्षित को बताया 'दोयम दर्जे की अभिनेत्री', मचा बवाल

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: आईफा-2025 में छाए शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित?, डांस देख यादों में खोए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित करेंगे परफॉर्म?, रिहर्सल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?