लाइव न्यूज़ :

मुंबई के दादर में स्टूडियो में लगी आग, हुआ ये बड़ा नुकसान

By भाषा | Updated: February 21, 2020 13:06 IST

अधिकारी ने बताया कि यह आग तीन मंजिलों वाली एक इमारत में स्थित स्टूडियो में सुबह करीब साढ़े पांच बजे के करीब लगी और इस पर काबू पाने में दो घंटे लग गए।

Open in App
ठळक मुद्देइस स्टूडियो का काफी समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इसके भीतर रखीं फाइलें, कंप्यूटर, फर्नीचर और लकड़ी के अन्य ढांचे जलकर खाक हो गए।

मुंबई के दादर इलाके में शुक्रवार को तड़के एक स्टूडियो में आग लग जाने से फाइलें, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

अधिकारी ने बताया कि यह आग तीन मंजिलों वाली एक इमारत में स्थित स्टूडियो में सुबह करीब साढ़े पांच बजे के करीब लगी और इस पर काबू पाने में दो घंटे लग गए। उन्होंने बताया कि यह आग 2,000 वर्ग फुट के स्टूडियो तक सीमित रही। साथ ही उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो का काफी समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इसके भीतर रखीं फाइलें, कंप्यूटर, फर्नीचर और लकड़ी के अन्य ढांचे जलकर खाक हो गए।

अधिकारी ने बताया, “आग पर सुबह साढ़े सात बजे के करीब काबू पाया जा सका। आग में कोई हताहत नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां और पानी के टैंकर काम पर लगाए गए थे। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। 

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल