लाइव न्यूज़ :

फेमिना मिस इंडिया 2018: तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता खिताब, मिस वर्ल्ड मानुषी ने पहनाया क्राउन

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2018 06:07 IST

क्राउन पर कब्जा जमाने के बाद साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर अनुकृति को ताज पहनाया। सबसे बड़ी बात यह है कि अब अनुकृति वास मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

Open in App

मुंबई, 20 जूनः मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट को तमिलनाडु की रहने वाली अनुकृति वास ने जीता है। मंगलवार देर शाम को हुए इस कॉन्टेस्ट में अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को हराया और क्राउन पर कब्जा जमाया किया। क्राउन पर कब्जा जमाने के बाद साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर अनुकृति को ताज पहनाया। सबसे बड़ी बात यह है कि अब अनुकृति वास मिस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। वहीं, हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप रही हैं, जबकि सेंकड रनर-अप आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव थीं। इस प्रतियोगिता के टॉप फाइव में पहुंचने वालों में दिल्ली की गायत्री भारद्वाज और झारखंड की रहने वाली स्टेफी पटेल भी थीं। इस दौरान एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी चमक बिखेरी और इस ग्रैंड फिनाले में करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, जैकलिन फर्नांडिस ने परफार्मे किया। मिस इंडिया 2018 के जज पैनल में बॉलीवुड एक्टर कुनाल कपूर, अभिनेता बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, क्रिकेटर इरफान पठान और के.एल राहुल शामिल थे। वहीं, इस इवेंट को करन जौहर और आयुष्मान खुराना ने होस्ट कर लोगों को खूब हंसाया। साथ ही साथ एक समां बांधा।आपको बता दें, फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट जीतने वाली अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। बताया जा रहा है कि अनुकृति अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए फ्रेंच भाषा में ग्रेजुएशन कर रही हैं। अनुकृति को उनकी मां ने पाला है। अनुकृति को बाइक चलाना पसंद है और वह भविष्‍य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

टॅग्स :मुंबईमाधुरी दीक्षितजैकलीन फर्नांडीज़मलाइका अरोरामानुषि छिल्लरकरीना कपूरकुणाल कपूरबॉबी देओलकरण जौहरआयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?