लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म में शाहरुख की हीरोइन बनेंगी फातिमा सना शेख, करीना कपूर का कटा पत्ता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 7, 2019 11:32 IST

शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज 'जीरो' के फ्लॉप होने का गम भुलाकर अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं

Open in App

शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज 'जीरो' के फ्लॉप होने का गम भुलाकर अगली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं. उनकी अगली फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' हैं, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है.

इस बीच नई खबर यह आ रही है कि इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दंगल गर्ल फातिमा सना शेख नजर आ सकती हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स फातिमा सना शेख को लीड रोल को कॉस्ट करना चाह रहे हैं. वे फातिमा की 'दंगल' की परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस हैं. फातिमा की पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' थी जिसमें वह आमिर खान के अपोजिट नजर आई थीं.

इस फिल्म में भी फातिमा के रोल को पसंद किया गया था. इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद फातिमा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह किंग खान शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जब शाहरुख उनके आस-पास होते हैं तो वह नर्वस हो जाती हैं और इस बारे में उन्होंने आमिर खान से भी कहा था.

हीरोइन के लिए आया पीसी से बेबो तक का नाम 'सैल्यूट' के लिए फातिमा से पहले कई हीरोइनों के नाम सामने आ चुके हैं. सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल का ऑफर मिला था. उस वक्त राकेश शर्मा का रोल आमिर खान करने वाले थे. आमिर के हटने पर शाहरुख को यह रोल मिला और प्रियंका ने इसे करने से मना कर दिया. इसके बाद नाम आया बेबो करीना कपूर का. करीना के अलावा वाणी कपूर का नाम भी सामने आ चुका है.

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?