लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के शादीशुदा होने पर खूब रोई थीं फातिमा सना शेख, टूट गया था एक्ट्रेस का दिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2020 21:59 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) एक समय में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के शादीशुदा होने पर खूब रोई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं फातिमा सना शेख'चाची 420', 'बड़े दिलवाला' और वन 2 का 4' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुकी हैं फातिमा

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने महज कुछ फिल्मों के जरिए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं फातिमा सुपरस्टार शाहरुख खान की फैन हैं, जिनके साथ वो साल 2001 में आई फिल्म 'वन 2 का 4' में काम भी कर चुकी हैं। मगर अपने पसंदीदा अभिनेता को लेकर उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

शाहरुख के साथ काम कर चुकी हैं फातिमा

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

दरअसल, हाल में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने बताया कि शाहरुख खान की शादी के बारे में जानकर वो काफी रोई थीं। उन्होंने फिल्म 'वन 2 का 4' की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा, 'शाहरुख खान को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पांच साल का यह बच्चा उनसे कितना प्यार करता है। जब मुझे उनकी शादीशुदा होने के बारे में पता चला तो मेरा दिल टूट गया और मैं बहुत रोई थी। मेरे लिए यह एक ब्रेकअप जैसा था।'

फिल्म 'लूडो' में आने वाली हैं नजर

फातिमा के लीड रोल की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी देखा गया था। हालांकि, इससे पहले वो बाल कलाकार के तौर पर 'चाची 420', 'बड़े दिलवाला' और वन 2 का 4' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। फिलहाल, इस समय फातिमा सना शेख अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' में दिखाई देने वाली हैं। 

टॅग्स :फातिमा सना शेखशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया