लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर ने कविता का बनाया कोरोना वर्जन, कहा- चेहरों पर मास्क पहने हो तो जिंदा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2020 07:55 IST

फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ओरिजिनली इस कविता का इस्तेमाल किया गया था जिसका नाम था - तो जिंदा हो तुम. इस कविता को जावेद अख्तर ने लिखा था

Open in App
ठळक मुद्देफरहान ने इस कविता को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सेलेब्स भी लोगों को आगाह करते लगातार नजर आ रहे हैं

कोरोना वायरस की जंग इस वक्त पूरा विश्व लड़ रहा है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है।देश में अबतक कोरोना से 12,759 लोग संक्रमित हैं। ऐसे में देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन चल रहा रहा है। वहीं हर कोई अपने घरों में बंद है। सेलेब्स भी लोगों को आगाह करते लगातार नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की फेमस कविता को रिक्रिएट किया है।

फरहान ने इस कविता को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो कहते हैं, चेहरों पर अपने मास्क पहन रहे हो.. तो जिंदा हो तुम। हाउसपार्टी पर यारों से बात कर रहे हो, तो जिंदा हो तुम। छीकों के झोकों से दूर रहना सीखो तुम। भीड़ों में शामिल होने को नहीं कहना सीखो तुम। हर इंसान से मिलो तुम बंद किए अपनी बाहें। जो पॉकेट में सेनिटाइजर रख रहे हो तो जिंदा हो तुम। चेहरों पर जो मास्क पहन रहे हो तो जिंदा हो तुम। फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ओरिजिनली इस कविता का इस्तेमाल किया गया था। इस कविता को जावेद अख्तर ने लिखा था और इसे ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया था और ये सीन फिल्म के सबसे पावरफुल सीन्स में शुमार किया जाता है।

इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल, कल्कि केकलां, फरहान अख्तर और कटरीना कैफ जैसे सितारों ने काम किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी। फऱहान जल्द तूफान में नजर आने वाले हैं। इसके लिए वह जमकर तैयारी भी कर रहे हैं।

देश में अबतक कोरोना से 12,759 लोग संक्रमित हैं। जिसमें से 420 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में 28 की मौत हुई है और 826 नए मामले सामने आए हैं। 12,759 कोरोना मरीजों में से 1515 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें 10,824 एक्टिव केस हैं।   

टॅग्स :फरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनाम सुनकर कांप जाते थे चीनी... मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाएंगे एक्टर फरहान अख्तर, फिल्म '120 बहादुर'

बॉलीवुड चुस्कीDon-3: पता चल गई 'डॉन-3' की कहानी! शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की वजह भी फरहान अख्तर ने बताई

बॉलीवुड चुस्कीहबी निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा पहुंची फरहान अख्तर के घर, जानें इस खास मुलाकात के पीछे का राज

बॉलीवुड चुस्कीDon 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?