लाइव न्यूज़ :

फरहान अख्तर ने फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट किया

By भाषा | Updated: March 27, 2018 20:43 IST

फरहान अख्तर ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अपना अकाउंट ‘‘हमेशा के लिए’’ हटा लिया है। 

Open in App

मुंबई, 27 मार्च: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने आज ऐलान किया कि उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अपना अकाउंट ‘‘हमेशा के लिए’’ हटा लिया है। 

फरहान (44) ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सुप्रभात। आपको सूचित करता हूं कि मैंने अपना फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए हटा लिया है। बहरहाल, सत्यापित ‘फरहान अख्तर लाइव पेज’ अब भी सक्रिय है।’’ 

बॉलीवुड अभिनेता ने ऐसे समय में अपना फेसबुक अकाउंट हटाया है जब इस दावे पर फेसबुक की आलोचना हो रही है कि ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने इस सोशल साइट के पांच करोड़ सदस्यों से जुड़ी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया।

हालांकि, फरहान ने फेसबुक से अपना अकाउंट हटाने का कारण नहीं बताया है।

टॅग्स :फरहान अख़्तरफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्कीमणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने लंदन में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता?, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने मारी बाजी?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट बहाल, जानें पहली पोस्ट में उन्होंने क्या कहा

भारतआखिर क्यों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता बैन?, सपा ने भाजपा पर किया हमला, जानें वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया