लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की मौत पर रो रहे फैंस, मरने से पहले ये था उनका आखिरी मैसेज

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 13:31 IST

मंगलवार को इऱफान खान की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान के निधन की जानकारी डायरेक्टर शूजीत सरकार ने ट्वीट करके दी।एक यूजर ने लिखा- मेरे पास शब्द नही है ना भरोसा हो रहा कि हमारे बीच फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान नही रहे, रमज़ान के माह में अल्लाह उनको ज़न्नत दे।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन की खबर से बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक मायूस है। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाना पड़ा। जिस समय इरफान ने अंतिम सांस ली उस वक्त वह अपने परिवार के सदस्यों से घिरे हुए थे। इऱफान  ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी आखिरी इच्छा यही है कि आखिरी समय में उनका पूरा परिवार उनके साथ रहे।  

इरफान के निधन की जानकारी डायरेक्टर शूजीत सरकार ने ट्वीट करके दी। इऱफान की मौत को लेकर डायरेक्टर शूजीत सरकार ने ट्वीट में लिखा- ‘मेरा प्यारा दोस्त इरफान। तुम लड़े और लड़े और लड़े। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं। तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया। ओम शांति। इरफान खान को सलाम।

एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड एक्टर इरफान खान आज जिंदगी की जंग हार गए। हमारा एक और बॉलीवुड सितारा हमें छोड़ कर चले गया मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।' वहीं एक यूजर ने लिखा- मेरे पास शब्द नही है ना भरोसा हो रहा कि हमारे बीच फिल्म अभिनेता इरफ़ान खान नही रहे, रमज़ान के माह में अल्लाह उनको ज़न्नत दे।

जबकि एक फैन ने लिखा, 'आज हमने बॉलीवुड का रत्न खो दिया। इरफान सर का 54 साल की उम्र में निधन। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे इरफ़ान भाई. ॐ शांति। आप एक उम्दा कलाकार थे, हम आपकी कमीं जरूर महसूस करेंगे। इतने कम समय में इरफान ने सिनेमा जगत को जो दिया वो काबिले तारीफ है। आपकी आत्मा को शांति मिले। ये दुख अंतहीन है...। एक फैन ने लिखा,  'इरफान खान ना केवल एक बेहतरीन इंसान थे, बल्कि बहुत बहादुर थे। वो बीमारी से लड़े , बहुत लड़े। तकलीफ़ उठा कर इंग्लिश मीडियम  में अभिनय किया। याद बहुत आएंगे इरफ़ान।

 डॉ कुमार विश्वास ने जताया शोक

प्रथा,हासिल जैसी शुरुआती फ़िल्मों से आजतक भारतीय सिनेमा के प्रातिभ ग्लोबल अभिनेता,मेरे दोस्त इरफ़ान का यूँ जाना तोड़ गया“रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई,तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई !इक बार तो ख़ुद मौत भी घबरा गई होगी,यूँ मौत को सीने से लगाता नहीं कोई..!

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव