लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की वजह से ढाई महीने से सलून नहीं गए शख्स ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, एक्टर का जवाब जान हंस देंगे आप

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 14:19 IST

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में सोनू सूद एक अहम रोल प्ले कर रहे हैं। सोनू सूद के इस काम की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देरोजाना हजारों की संख्या में लोग सोनू सूद के पास लगातार मदद के लिए मैसेज भेजते हैं।सोनू से लोग ठेके पर भेजने से लेकर गर्लफ्रेंड से मिलवाने की विनती तक कर चुके हैं।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रवासी मजदूरों को घर भेजने वाले सोनू सूद की तारीफ हर कोई कर रहा है। सोनू सूद लगातार भूखे लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक काम कर रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग उन्हें लगातार मदद के लिए मैसेज भेजते हैं।

कुछ दिन पहले ही सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा गया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं कि आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।' 

सोनू सूद के इस पोस्ट के बाद घर जाने के लिए मजदूरों के अलावा भी उनके पास लोगों की अलग-अलग तरह की समस्याएं आ रही हैं। सोनू से लोग ठेके पर भेजने से लेकर गर्लफ्रेंड से मिलवाने की विनती तक कर चुके हैं। इस बीच एक शख्स ने सोनू सूद से सलून पहुंचाने की मांग कर दी। सोनू ने इस शख्स को भी निराश नहीं किया और शानदार रिप्लाई दिया। 

शख्स ने ट्विटर पर लिखा, 'सोनू सूद, क्या आप मेरी मदद करेंगे? मैं ढाई महीने से पार्लर नहीं गया। प्लीज मेरी मदद कीजिए, मुझे सलून पहुंचा दीजिए।' हालांकि, यह बात शख्स ने मजाक में कही थी। जवाब में सोनू ने इस शख्स को लिखा, 'सलून जाकर क्या करोगे। सलून वाले को तो मैं उसके गांव छोड़कर आ गया। उसके पीछे-पीछे गांव जाना है तो बोलो?' इसके साथ उन्होंने स्माइल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। सोनू सूद का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल