लाइव न्यूज़ :

मशहूर हरियाणवी रागिनी सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिली लाश, बेटे से पूछताछ

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2022 11:23 IST

सरिता चौधरी एक प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर के पद पर तैनात थीं। उनके 2 बच्चे हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। लड़की यूपीएससी की तैयारी कर रही है। गायिका सोनीपत के सेक्टर-15 में रहती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसरिता चौधरी का शव सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित उनके मकान से मिलापुलिस के मुताबिक जब वह घर पहुंची तो सरिता के मुंह से खून निकल रहा थासरिता चौधरी एक प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर के पद पर तैनात थीं

सोनीपतः हरियाणा की मशहूर रागनी गायिका सरिता चौधरी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उनका शव सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित उनके मकान से मिला। पुलिस ने बताया कि मकान में शव पड़े होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि सरिता के मुंह से खून निकल रहा था। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्र कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरिता चौधरी सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड सोसायटी में रहती थीं और सेक्टर-12 स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापिका थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब चौधरी ने फोन नहीं उठाया तो उनके स्वजन घर पहुंचे और मकान में उनका शव पड़ा देखा। पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

सरिता चौधरी एक प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर के पद पर तैनात थीं। उनके 2 बच्चे हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। लड़की यूपीएससी की तैयारी कर रही है। हरियाणवी रागिनी कलाकार सरिता चौधरी ने हरियाणा की प्रसिद्ध लोक गायिकाओं में से एक थी। हरियाणा रागनी और स्टेज शो में उसका खूब नाम था  जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे बढ़ेगी। सरिता के पड़ोसियों के अलावा और जानने वालों से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :हरियाणाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल