लाइव न्यूज़ :

जैकलीन आपराधिक साजिश की शिकार हैं, मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोपी बनाए जाने पर अभिनेत्री के वकील ने कहा- उनपर मुकदमा चलाना ठीक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2022 13:51 IST

ईडी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए उपहार खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया, जिसे उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा देकर निकाला था।

Open in App
ठळक मुद्देजैकलीन फर्नांडिस के वकील ने कहा है, एजेंसियां इस बात को समझने में विफल रहीं कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई। वकील ने कहा कि "इस तरह के झूठे आरोपों के साथ उन पर मुकदमा चलाना ठीक नहीं है।"

मुंबईः जैकलीन फर्नांडीज को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में आरोपी के रूप में नामित किए जाने के एक दिन बाद, अभिनेत्री के वकील ने दावा किया है कि वह निर्दोष है। एक बयान में उनकी कानूनी टीम ने कहा कि जैकलीन वास्तव में अपराध की शिकार है और उन्हें एक आरोपी नहीं माना जाना चाहिए।

जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने कहा है, "एजेंसियां इस बात को समझने में विफल रहीं कि उनके (जैकलीन) साथ धोखाधड़ी की गई। वह बड़ी आपराधिक साजिश की शिकार हैं।" वकील ने आगे कहा कि "इस तरह के झूठे आरोपों के साथ उन पर मुकदमा चलाना ठीक नहीं है।"

ईडी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने जैकलीन के लिए उपहार खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया, जिसे उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा देकर निकाला था।

ईडी ने एक बयान में कहा, "सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को जबरन वसूली सहित आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न अपराध की आय से 5.71 करोड़ के विभिन्न उपहार दिए थे।" इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद जैकलीन से पूछताछ की गई, जिनसे पता चलता है कि वह सुकेश के साथ रिश्ते में थीं। इस मामले में उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?