लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के बाद क्या अब हेमा मालिनी भी हो गई हैं कोरोना पॉजिटिव? बेटी ईशा देओल ने बताया सच

By अमित कुमार | Updated: July 12, 2020 12:15 IST

इस समय बॉलीवुड के कई सेलेब्स अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं हेमा मालिनी को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस और मथुरा सांसद हेमा मालिनी भी कोरोना का शिकार हो चुकी हैं। इस मामले पर हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपनी बात रखी है। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां नीतू कपूर और भाई एवं अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की अफवाहों की निन्दा करते हुए कहा है कि लोग गलत सूचनाएं न फैलाएं।

बॉलीवुड में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोरोना की चपेट में आने की खबर सामने आई। इसके बाद रविवार सुबह  अनुपम खेर की मां दुलारी और भाई राजू खेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस और मथुरा सांसद हेमा मालिनी भी कोरोना का शिकार हो चुकी हैं। 

इस मामले पर हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए ईशा ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। ईशा देओल ने अपने ट्वीट में लिखा है- मेरी मां हेमा मालिनी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी सेहत को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। आप सभी से अनुरोध है कि कृप्या इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।'

नीतू, रणबीर कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की अफवाह

इससे पहले फैशन डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां नीतू कपूर और भाई एवं अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की अफवाहों की निन्दा करते हुए कहा है कि लोग गलत सूचनाएं न फैलाएं। अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कुछ ही देर बार इस प्रकार की अफवाह उड़ने लगी थीं कि नीतू और रणबीर भी संक्रमित हैं। रिद्धिमा ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘निस्संदेह ऐसा नहीं है। कृपया झूठी खबर फैलाना बंद करें। कम से कम इस समय ऐसा न करें।’’

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

बता दें कि अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद बॉलवुड एक्टर अनुपम खेर के घर में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। अनुपम खेर की मां दुलारी  कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने ट्वीट करके दी है। इस वीडियो में अनुपम खेर ने बताया है कि उनकी मां और भाई कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अनुपम ने वीडियो में बताया कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी। जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया और वह कोरोना से संक्रमित पाई गईं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेमा मालिनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच