लाइव न्यूज़ :

Emraan Hashmi Birthday: पवन कल्याण की OG से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक आउट, एक्टर का किलर लुक देख फैन्स हैरान

By अंजली चौहान | Updated: March 24, 2024 13:55 IST

Open in App

Emraan Hashmi Birthday: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके परिजन और चाहने वाले उन्हें विश कर रहे हैं। इस बीच, इमरान हाशमी को शानदार जन्मदिन तोहफा दिया गया है। दरअसल, इमरान की साउथ डेब्यू वाली OG मूवी का पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म से जुड़ा इमरान का पहला पोस्टर लुक उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है। निर्देशक सुजीत की आगामी फिल्म ओजी के निर्माताओं ने, जिसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म से इमरान हाशमी एक गैंगस्टर के रूप में होंगे।

फिल्म में इमरान ओमी भाऊ नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे। पोस्टर में उनकी भौंह पर चोट के निशान के अलावा वह दाढ़ी और लंबे बाल में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे ओमी भाऊ'', जिसमें वह धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर डीवीवी दानय्या ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे डेडलीस्ट ओमी भाऊ...@इमरानहाशमी। #OG #TheyCallHimOG से अधिक रोमांचक टकराव की कल्पना नहीं की जा सकती।"

फैन्स कर रहे रिएक्ट

फिल्म से इमरान के पहले लुक से प्रशंसक खुश दिखे, उन्होंने टिप्पणी की कि वे अभिनेता को पवन के साथ ऑनस्क्रीन भिड़ते देखने के लिए उत्सुक हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "उनका चेहरा तहलका मचा देगा।"

एक अन्य ने लिखा, “इस क्लैश को देखने के लिए मैं पागलों की तरह इंतजार कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे #सुजीत अन्ना कुछ बड़ी और रोमांचक योजना बना रहे हैं। @emraanhashmi अधीरिंधी देखो। (बहुत अच्छा लग रहा है) हीरो और विलेन दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ लुक।" कुछ प्रशंसकों ने पहली नजर में इमरान के लाइटर पर जो लिखा था उसे जूम इन करने और डिकोड करने का प्रयास किया।

इमरान का तेलुगु डेब्यू

दे कॉल हिम ओजी इमरान की तेलुगु सिनेमा में पहली फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और इसमें प्रियंका अरुल मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, सुभलेखा सुधाकर, श्रिया रेड्डी, हरीश उथमन, तेज सप्रू, अभिमन्यु सिंह और अजय घोष भी हैं। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है और फिल्म इस साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इमरान ने नवोदित निर्देशक विनय कुमार सिरिगिनेडी द्वारा निर्देशित जी2 में अभिनय करने के लिए भी हामी भर दी है। यह फिल्म 2018 की जासूसी ड्रामा गुडाचारी का सीक्वल है, जिसमें अदिवी शेष मुख्य भूमिका में हैं। सीक्वल के बाकी कलाकारों और क्रू का खुलासा होना बाकी है, लेकिन फिल्मांकन जारी है।

टॅग्स :इमरान हाशमीआगामी फिल्मसाउथ सिनेमामूवी पोस्टरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?