लाइव न्यूज़ :

सांप का जहर बेचने के आरोप पर मेनका गांधी पर बरसे एल्विश यादव, कहा- 'जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम, उस हिसाब की माफ़ी भी तैयार रखें'

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2023 18:13 IST

एल्विश यादव ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, "इस तरह के लोगों को ऐसे पदों पर बैठा देखकर हैरान हूं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम ने उस हिसाब की माफ़ी भी तैयार रखें।"

Open in App
ठळक मुद्देएल्विश ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, "इस तरह के लोगों को ऐसे पदों पर बैठा देखकर हैरान हूंयूट्यूबर ने केंद्रीय मंत्री पर बरसते हुए कहा, जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम, उस हिसाब की माफ़ी भी तैयार रखेंबिग बॉस विनर ने आगे लिखा, लिखा, इस्कॉन पर इल्जाम लगा दो, मुझ पे लगा दो, ऐसे मिलती है लोकसभा की टिकट?

नई दिल्ली: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव नोएडा और गुरुग्राम में रेव पार्टियों में कोबरा सांप सहित लुप्तप्राय सांपों के जहर की आपूर्ति करने में अपनी कथित भूमिका के लिए विवादों में हैं। अपने ऊपर लगे सांप बेचने के आरोप को लेकर एल्विश यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर पलटवार किया, जिनके एनजीओ ने इसकी नींव रखी थी। एल्विश ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, "इस तरह के लोगों को ऐसे पदों पर बैठा देखकर हैरान हूं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम, उस हिसाब की माफ़ी भी तैयार रखें।"

एल्विश यादव ने यह भी कहा कि मेनका गांधी उन पर वैसे ही आरोप लगा रही हैं जैसे उन्होंने इस्कॉन पर लगाया था। मेनका ने अपनी पिछली टिप्पणी में इस्कॉन पर बूढ़ी गायों को "कसाईयों" को बेचने का आरोप लगाया था। इस्कॉन ने मेनका गांधी पर उनकी टिप्पणियों के लिए मुकदमा दायर किया था और मेनका के दावों को "निराधार" बताया था।

एल्विश ने एक्स पर लिखा, "इस्कॉन पर इल्जाम लगा दो, मुझ पे लगा दो, ऐसे मिलती है लोकसभा की टिकट?" इस ट्वीट में उन्होंने हैश टैग के साथ लिखा #shameonmanekagandhi। एल्विश ने शुक्रवार को एक वीडियो भी जारी किया और अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि अगर यूपी पुलिस आरोप सही साबित करती है तो वह "जिम्मेदारी लेने" के लिए तैयार हैं।

वहीं मेनका गांधी ने बताया कि कैसे उनके एनजीओ के लोगों ने एल्विश यादव को बेनकाब करने के लिए जाल बिछाया। उन्होंने कहा कि एनजीओ के लोगों ने सांप का जहर खरीदने की आड़ में उससे संपर्क किया। मेनका गांधी ने कहा, एल्विश ने पहले अपने लोगों को भेजा और एक बार आश्वस्त होने के बाद, वह जहर बेचने के लिए सहमत हो गया, जिससे अवैध कारोबार में उसकी भूमिका उजागर हुई।

टॅग्स :एल्विश यादवउत्तर प्रदेशमेनका गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?