लाइव न्यूज़ :

सांपों की तस्करी मामले में कोर्ट में एल्विश यादव की पेशी, ग्रेटर नोएडा कोर्ट पहुंचे यूट्यूबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 10:38 IST

Elvish Yadav: मामले पर अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी।

Open in App

Elvish Yadav : सांपों की तस्करी और रेव पार्टी के आयोजन के आरोपों का सामना कर रहा बिग बॉस के ओटीटी संस्करण का विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित जिला अदालत में पेश हुआ। इससे पहले मामले पर 23 दिसंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन यादव अदालत में पेश नहीं हुआ था। शुक्रवार को वह अदालत में पेश हुआ। यादव के अधिवक्ता प्रशांत कुमार राठी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है।

बीते साल नोएडा पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत यादव और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था।

तीनों को जमानत मिली हुई है। थाना सेक्टर-49 में ‘पीपुल्स फॉर एनिमल’ संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मामले पर अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी। 

टॅग्स :एल्विश यादवकोर्टयू ट्यूबहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!