लाइव न्यूज़ :

'एक लड़की देखा तो ऐसा लगा' ने रिलीज से पहले ही निकाल ली अपने बजट की आधी लागत, जानिए कैसे?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 1, 2019 08:56 IST

सोनम कपूर, अन‍िल कपूर, राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा स‍िनेमाघरों में 1 फरवरी को र‍िलीज हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने रिलीज से पहले ही अपने बजट की आधी कमाई कर ली हैफिल्म के सैटेलाइट राइट और दूसरे राइट्स पहले ही बिक चुके हैं

'एक लड़की देखा तो ऐसा लगा' ने रिलीज से पहले ही निकाल ली अपने बजट की आधी लागत, जानिए कैसे?

अभिनेत्री सोनम कपूर और अनिल कपूर व राजकुमार राव स्टारर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आज पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से जहां फिल्म की स्टार कास्ट को बहुत उम्मीदें हैं तो वहीं फैंस भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं। फिल्म की कमाई को लेकर भी कयास शुरू हो गए हैं।

फिल्म की कहानी एक अलग विषय पर आधारित है ऐसे में इससे खासा उम्मीदें जताई जा रही हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही पूरे बजट की आधी लागत निकाल ली है, ये फिल्म महज 35 से 40 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके  सैटेलाइट राइट और दूसरे राइट्स 15 से 20 करोड़ में ब‍िके हैं। 

ऐसे में फिल्म को शानदार ओपन‍िंग र‍िलीज से पहले ही मिल गई है, फिल्म को देश में 800-900 स्क्रीन मिली हैं। पहले दिन ये फिल्म ये फिल्म चार से पांच करोड़ तक पहले दिन कमाई कर सकती है। चूंकि फिल्म एक लिमिटेड तरह के ऑडियंस को ही अपनी ओर आकर्षिक करेगी तो इस वजह से इसकी कमाई में कुछ गिरावट भी हो सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि पहले पूरे हफ्ते में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। 

ये एक्ट्रेस बनी हैं सोनम का प्यार

शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक छोटे शहर की एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो होमोसेक्स से प्यार कर बैठती है और फिर होता है बगावत का सीन। कहा जा रहा है कि स्वीटी (सोनम) अपनी बचपन की दोस्त से प्यार करने लगेंगी। रेजिना कासांद्रा की अलग अलग फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं फैंस उनको जमकर सर्च कर रहें और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :एक लड़की को देखा तो ऐसा लगासोनम कपूरअनिल कपूरराजकुमार रावबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल