लाइव न्यूज़ :

ED raids Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकाने पर ईडी छापे?, मुंबई और उत्तर प्रदेश में 15 स्थानों पर रेड, वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 29, 2024 11:56 IST

ED raids Raj Kundra: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील (पॉर्नोग्राफी) सामग्री के कथित वितरण से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा तथा कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देED raids Raj Kundra: अभिनेता ने दबाव में इस कृत्य को अंजाम दिया था।ED raids Raj Kundra: अश्लील सामग्री के कथित वितरण में संदिग्धों की भूमिका से संबंधित है। ED raids Raj Kundra: मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

ED raids Raj Kundra: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा नई मुसीबत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एडल्ट फिल्म मामले में दायर मुंबई पुलिस की एफआईआर और आरोपपत्र के संबंध में तलाशी ली है। कुंद्रा को 2021 में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि पीड़ितों का यौन शोषण हुआ था और अभिनेता ने दबाव में इस कृत्य को अंजाम दिया था। जांच एजेंसी की जांच में पाया गया कि राज कुंद्रा और उनके भाई प्रदीप बख्शी (ब्रिटिश नागरिक) ने दो कंपनियां स्थापित की थीं।

वियान इंडस्ट्रीज का स्वामित्व कुंद्रा के पास था और उनके भाई केनरिन के अध्यक्ष हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह जांच मोबाइल एप्लीकेशन और अन्य माध्यमों से अश्लील सामग्री के कथित वितरण में संदिग्धों की भूमिका से संबंधित है। दोनों कंपनियां केनरिन द्वारा विकसित मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स फिल्म्स, एंटरटेनमेंट के लिए काम करती थीं। आय को ब्रिटेन और विदेशों में सफेद किया गया।

टॅग्स :राज कुंद्राप्रवर्तन निदेशालयमुंबईउत्तर प्रदेशशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास