लाइव न्यूज़ :

पहले रैंप शो के दौरान कृति सेनन को पड़ी थी डांट, रोने लगी थीं अभिनेत्री

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2021 11:20 IST

कृति सेनन ने अपने मॉडलिंग करियर को याद करते हुए अपने पहले रैंप वॉक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे पहले रैंप वॉक के दौरान ही कोरियोग्राफर से डांट पड़ी थी और वह रोने लगी थीं। कोरियोग्राफर सबके सामने ही कृति पर बुरी तरह चिल्ला पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कृति सेनन मॉडलिंग किया करती थींइसी दौरान कोरियोग्राफर ने कृति को बुरी तरह से डांट दिया था और वह रोने लगी थींकृति हाल ही में मिमी फिल्म में एक सरोगेट महिला के रूप में नजर आई थीं

मुंबईः कृति सेनन बॉलीवुड की कई व्यावसायिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही हमें उनकी फिल्म मिमी को काफी तारीफें मिलीं। गौरतलब है कि कृति सेनन फिल्मों में आने से पहले कुछ समय के लिए मॉडलिंग भी की थी। एक साक्षात्कार में कृति सेनन ने उन दिनों को याद किया और कई राज खोले।

कृति सेनन ने अपने मॉडलिंग करियर को याद करते हुए अपने पहले रैंप वॉक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे पहले रैंप वॉक के दौरान ही कोरियोग्राफर से डांट पड़ी थी और वह रोने लगी थीं। कोरियोग्राफर ने सबके सामने ही कृति को बुरी तरह झिड़क दिया था।

उस घटना को याद करते हुए कृति सेनन ने कहा,  वह एक इंजीनियरिंग की छात्रा थीं, जब उन्होंने मॉडलिंग असाइनमेंट लिया। लंबाई होने की वजह से उन्होंने सोचा कि वह मानदंडों के अनुरूप हैं। और फिर कृति ने मॉडलिंग को टाइमपास के रूप में करने का फैसला किया।

ब्रूट इंडिया से बात करते हुए, कृति ने कहा कि जब मैंने अपना पहला रैंप शो किया, तो मुझे याद है कि मैंने कोरियोग्राफी में कहीं गड़बड़ कर दी थी और कोरियोग्राफर मुझसे बहुत रूखे थे। वह शो के अंत में कुछ 20 मॉडलों के सामने मुझ पर चिल्लाई। जब भी कोई मुझे डांटता है तो मैं ऐसे ही रोना शुरू कर देती हूं।

बता दें, कृति को हाल ही में लक्ष्मण उटेकर की मिमी में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक सरोगेट महिला की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह एक अमेरिकी जोड़े के लिए सरोगेट मां बनती हैं। हालाँकि, डॉक्टर द्वारा बच्चे में कुछ कमी होने की बात पर अमेरिकी जोड़ा बच्चा लेना से इनकार कर देता है जिसकी वजह से मिमी को खुद ही बच्चे की परवरिश करनी पड़ती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति के पास अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज के साथ फरहाद सामजी की बच्चन पांडे, वरुण धवन के साथ अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी भेड़िया और प्रभास के साथ आदिपुरुष सहित कई परियोजनाएं हैं।

 

टॅग्स :कृति सेननबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!