लाइव न्यूज़ :

दुलकर सलमान का खुलासा-फिल्म ‘जोया फैक्टर’ के लिए क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया

By भाषा | Updated: September 20, 2019 14:36 IST

फिल्म ‘कारवां’ से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले मलयालम फिल्मों के जानेमाने अभिनेता दुलकर अपनी दूसरी हिंदी फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में क्रिकेट खिलाड़ी के किरदार में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता दुलकर सलमान ने कहा कि फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में काम करके उन्हें मजा आया दुलकर ने कहा कि उन्होंने हमेशा गली क्रिकेट ही खेला है। इसलिए सहजता से क्रिकेट खेलना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।

अभिनेता दुलकर सलमान ने कहा कि फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में काम करके उन्हें मजा आया क्योंकि आमतौर पर पर्याप्त व्यावसायिक फिल्में नहीं करने की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। फिल्म ‘कारवां’ से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले मलयालम फिल्मों के जानेमाने अभिनेता दुलकर अपनी दूसरी हिंदी फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में क्रिकेट खिलाड़ी के किरदार में हैं।

इस फिल्म में उनकी जोड़ी सोनम कपूर के साथ है। यह फिल्म अनुजा चौहान की इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है। उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ऐसा नहीं होता कि मैं बहुत बड़े दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हुए किसी फिल्म का चुनाव करूं। मैंने मलयालम सिनेमा में भी ऐसा नहीं किया। मैं वह फिल्में करता हूं जो मुझे पंसद आती हैं।

यह तो निर्माता पर निर्भर करता है कि वह फिल्म को दर्शकों के पास किस तरह ले जाते हैं। ’’ दुलकर ने कहा, ‘‘ दिलचस्प बात तो यह है कि व्यावसायिक सिनेमा नहीं करने के लिए मेरी आलोचना होती है, इसलिए जब कभी ऐसी फिल्म करने का मौका मिलता है, तो यह अच्छी बात है।’’

दुलकर ने बताया कि फिल्म के लिए अपने क्रिकेट कौशल को सुधारने के लिए उन्होंने बाकायदा प्रशिक्षण लिया। दुलकर ने कहा कि उन्होंने हमेशा गली क्रिकेट ही खेला है। इसलिए सहजता से क्रिकेट खेलना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?