लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने एनसीबी के नोटिस के जवाब में कहा- ‘मेरी पार्टी में मादक पदार्थ नहीं लिए गए’

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:03 IST

‘‘ जौहर से पार्टी की पूरी जानकारी देने को कहा गया था। एनसीबी के अनुसार जौहर ने शुक्रवार को नोटिस का जवाब दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर ने कहा कि उनकी पार्टी में ड्रग्स नहीं लिए गए।मादक पदार्थों के इस्तेमाल की खबरों को निंदात्मक और दुर्भावना से भरा बताया था।

मुम्बईः फिल्मकार करण जौहर ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के नोटिस के जवाब में यह दावा किया है उनके घर पर पिछले साल हुई पार्टी में किसी भी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो के संबंध में एजेंसी ने जौहर को नोटिस जारी किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ जौहर से पार्टी की पूरी जानकारी देने को कहा गया था। एनसीबी के अनुसार जौहर ने शुक्रवार को नोटिस का जवाब दिया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ जवाब में जौहर ने कहा कि उनकी पार्टी में ड्रग्स नहीं लिए गए।’’

उन्होंने बताया कि एनसीबी को उस पार्टी की वीडियो के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थी।

शिकायत में कहा गया था कि बॉलीवुड के कई सितारे वीडियो में ‘‘मादक पदार्थ’’ के प्रभाव में नजर आ रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने एनसीबी को वीडियो भेजी थी और इस संबंध में एजेंसी की मुम्बई क्षेत्रीय इकाई में शिकायत दर्ज की गई थी।

सिरसा ने दावा किया था कि उन्होंने वीडियो के संबंध में मुम्बई पुलिस के समक्ष पिछले साल अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई जांच नहीं की गई।

वीडियो के वायरल होने के बाद जौहर ने सार्वजनिक तौर पर एक बयान भी जारी किया था और अपनी पार्टी में मादक पदार्थों के इस्तेमाल की खबरों को निंदात्मक और दुर्भावना से भरा बताया था।

इस साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत होने के सिलसिले में केन्द्रीय एजेंसी ने मादक पदार्थ से जुड़ी जांच शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :करण जौहरसुशांत सिंह राजपूतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?