लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स कनेक्शन: NCB ऑफिस पहुंचीं दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश, पूछताछ जारी

By स्वाति सिंह | Updated: November 4, 2020 14:43 IST

करिश्मा को एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले से शुरू हुए बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन से जुड़े सवाल करने के लिए बुलाया है। मालूम हो कि करिश्मा काफी समय से गायब थीं और अब बुधवार को आखिरकार एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश अपने वकील के साथ एनसीबी के ऑफिस पहुंची हैं। एंटी-ड्रग एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है।

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) बुधवार को अपने वकील के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के ऑफिस पहुंची हैं। एंटी-ड्रग एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि करिश्मा प्रकाश को एजेंसी ने कई दिनों पहले पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वो सामने नहीं आई थीं।

बता दें कि करिश्मा को एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले से शुरू हुए बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन से जुड़े सवाल करने के लिए बुलाया है। मालूम हो कि करिश्मा काफी समय से गायब थीं और अब बुधवार को आखिरकार एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े और एनसीबी की एक महिला अफसर के सामने करिश्मा पेश हुई हैं।

करिश्मा के घर से मिले थे ड्रग्स 

पिछले दिनों NCB की रेड के दौरान करिश्मा के घर से हशीश बरामद हुआ था, जिसके बाद करिश्मा को 2 बार NCB ने समन भेजा था। NCB सूत्रों के मुताबिक, केस नंबर 15/20 में करिश्मा और दीपिका पादुकोण दोनों से आमने सामने बैठाकर चैट दिखाकर पूछताछ हुई थी।

एनसीबी के सूत्रों का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में गिरफ्तार आरोपियों में से एक करमजीत की जांच में करिश्मा प्रकाश को ड्रग्स देने से जुड़े सबूत मिले हैं। इसके बाद जब 27 अक्टूबर को करिश्मा के घर की तलाशी ली गई तो 1.7 ग्राम चरस और सीबीडी आयल की 3 बोतलें मिलीं। ड्रग्स बरामदगी के बाद करिश्मा को फिर से पूछताछ के लिए समन किया गया लेकिन वे नहीं आईं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस