लाइव न्यूज़ :

दृश्यम 2 की वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई, तीन दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, जानिए रविवार की कमाई

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2022 12:48 IST

प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि फिल्म ने आलोचकों की प्रशंसा हासिल की है और सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या भी इस कदर बढ़ गई है कि मल्टीप्लेक्स को ‘दृश्यम 2‘ की मांग पूरी करने के लिए देर रात के शो आयोजित करने पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदृश्यम 2 ने रिलीज के दिन 15.38 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 21.59 करोड़ की कमाई की।फिल्म ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 64.14 करोड़ कमा ली है।

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहरत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी है। फिल्म ने पहले दिन कार्तिक आर्यन की भूल भुलायै 2 को पीछे छोड़ते हुए 15.38 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) 21.59 करोड़ की कमाई की। जबकि रविवार यानी तीसरे दिन दृश्यम 2 ने 27.17 करोड़ का कलेक्शन किया है। तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 64.14 करोड़ कमा ली है। इसके साथ ही दृश्यम2 ने 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड किया है।

दृश्यम 2  शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म से अभिषेक पाठक ने निर्देशन की अपनी पारी की शुरुआत की है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने ‘दृश्यम 2’ की सराहना की है। प्रोडक्शन हाउस ‘पैनोरमा स्टूडियोज’ ने कहा कि वे फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि फिल्म ने आलोचकों की प्रशंसा हासिल की है और सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या भी इस कदर बढ़ गई है कि मल्टीप्लेक्स को ‘दृश्यम 2‘ की मांग पूरी करने के लिए देर रात के शो आयोजित करने पड़ रहे हैं। यह फिल्म 2015 में आई ‘दृश्यम’ का सीक्वल है, जो मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है।

 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल