लाइव न्यूज़ :

दृश्यम 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज: 7 साल बाद फिर से खुला केस, आमने-सामने होंगे अजय देवगन और अक्षय खन्ना

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 17, 2022 16:11 IST

अजय देवगन स्क्रीन पर अपने सबसे दिलचस्प पात्रों में से एक को फिर से दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहानी एक यात्रा का खुलासा करती है जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि इस बार उनका रास्ता क्या हो सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देदृश्यम 2 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।इस फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।इस बार अक्षय खन्ना जांच अधिकारी हैं, जो विजय के झूठ को पकड़ना चाहते हैं।

पणजी: दृश्यम 2 का ट्रेलर सोमवार दोपहर गोवा में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना सभी मौजूद थे। दृश्यम 2 साल 2017 में आई निशिकांत कामत की हिट थ्रिलर की अगली कड़ी है। यह मोहनलाल अभिनीत इसी नाम से एक मलयालम हिट का रीमेक भी है। ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के साथ होती है, जिसमें वो कहते हैं कि सैम के लापता होने के 7 साल बाद भी उसके परिवार का पीछा किया जा रहा है।

इस फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि मामला अभी भी खुला है। इस बार अक्षय खन्ना जांच अधिकारी हैं, जो विजय के झूठ को पकड़ना चाहते हैं। ट्रेलर में तब्बू यानी पूर्व आईजी और सैम की मां की एंट्री होती है। फिल्म में इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। 

दृश्यम का हिंदी संस्करण 2013 की इसी नाम की मलयालम फिल्म का रीमेक था, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक निशिकांत कामत ने निर्देशित किया था, जिनकी 2020 में 50 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। 2015 की हिट फिल्म दृश्यम में विजय के चरित्र ने सभी को विश्वास दिलाया कि उनका परिवार छुट्टी पर गया था, जो कि उनके परिवार को हत्या की सजा से बचाने के लिए एक आदर्श योजना थी।

टॅग्स :अजय देवगनअक्षय खन्नातब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

ज़रा हटकेलाइव डिबेट में 'धुरंधर' पर भड़के अर्नब गोस्वामी, मेकर्स पर लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप, बोले- नहीं देखना चाहते अक्षय खन्ना का डांस | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?