लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले गाने के कारण विवादों में घिरी आयुष्मान खुराना की बाला, डॉ जियूस ने दी लीगल एक्शन की धमकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 19, 2019 16:38 IST

फिल्म बाला का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज कर दिया गया है। अब फिल्म का पहला गाना डोंट बी शाय भी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। ये गाना रिलीज के बाद अब विवादों में घिर गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल अवार्ड विनर आयुष्मान खुराना फैंस के सामने एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।फिल्म की कहानी एक गंजे आदमी की मजेदार स्टोरी है।

नेशनल अवार्ड विनर  आयुष्मान खुराना फैंस के सामने एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक गंजे आदमी की मजेदार स्टोरी है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज कर दिया गया है। अब फिल्म का पहला गाना डोंट बी शाय भी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। ये गाना रिलीज के बाद अब विवादों में घिर गया है।

दरअसल इस गाने को फेमस गायक डॉ जियूस ने 2004 में कंपेज किया था। जिसका रीमेक अब फिल्म में पेश किया जा रहा है। ऐसे में कंपोजर ने बादशाह पर लीगल एक्शन लेने की धमकी  दी है।

हाल ही में रिलीज हुए बाला के गाने डोंट बी शाय को सिंगर बादशाह और शालमली  ने अपनी आवाज ने सजाया है। इस गाने के रिलीज होते ही गाने के असली कंपोजर डॉ जियूस ने भड़ास निकाली है और बादशाह और मेकर्स को लीगस एक्शन की धमकी दी है।

डॉ  जियूस ने सोनी म्य़ूजिक, बादशाह, सचिन जिगर और प्रोडक्शन को मेंशन करते हुए लिखा, क्या आप लोग चिढ़ा रहे हैं, आपने डोंट बी शाय और कंगना कब कंपोज़ किया है, आपकी हिम्मत कैसे हुई मेरे पुराने हिट गानों को खराब करने की, आपको असली की जरुरत है, मेरे वकील आपसे संपर्क करेंगे।

ऐसे में इस ट्वीट के बाद बादशाह ने भी अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया है। बादशाह ने ट्वीट किया है। बादशाह ने लिखा है कि मैं डोंट बी शाय गाने के आस-पास की स्थिती से वाकिफ हूं, मुझे ये कहना है कि मैं जियूस पाजी से बहुत प्यार और इज्जत करता हूं, और वो जानते हैं, उन्हें मुझसे नाराज़ होने का हक है क्योंकि वो मेरे सीनियर हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

बादशाह ने आगे लिखा मैं इस गाने में था जोकि मेरे दोस्त सचिन जिगर द्वारा रीक्रिएट किया गया है, वो भी तब जब हमें पता था कि हमारे पास सारे जरूरी राइट्स हैं, लेकिन अगर अब भी कोई गलतफहमी है तो मैं उसे जल्द से जल्द दूर कर दूंगा।

डोंट बी शाय गाने में आयुषमान खुराना, यामि गौतम और भूमि पेडनेकर का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है।

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाबादशाह (रैपर)बाला मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह $1 मिलियन की पिंक बार्बी रोलेक्स के मालिक बनने वाले पहले भारतीय बने, दुनिया में इस अल्ट्रा-रेयर घड़ी के सिर्फ 10 पीस

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल