लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्कर मिलने पर 'पैरासाइट' का उड़ाया मजाक, Video में देखें क्या कहा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 22, 2020 11:06 IST

यूएस कोलोरैडो में एक कैंपेन रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा इस बार के अकेडमी अवॉर्ड्स कितने बेकार थे। उन्होंने कहा, 'ये क्या बकवास है?

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइड को हाल ही बेस्ट फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था।इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी विदेशी भाषा की फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला

दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइड को हाल ही बेस्ट फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था।ऑस्कर के 92 साल पुराने इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी विदेशी भाषा की फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।  लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को को किसी और भाषा की फिल्म को ऑस्कर मिलना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। इसको लेकर उन्होंने तंज कसा है।

ऐसे में यूएस कोलोरैडो में एक कैंपेन रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा इस बार के अकेडमी अवॉर्ड्स कितने बेकार थे। उन्होंने कहा, 'ये क्या बकवास है? हमें दक्षिण कोरिया से ट्रेड के मामले में पहले ही इतनी दिक्कतें हैं, उसके ऊपर से इन लोगों ने उन्हें साल की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दे दिया।

इतना ही नहीं ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि 'Gone With The Winds' जैसी फिल्मों के दिन वापस आएं। उन्होंने कहा कि फिर आपने ब्रैड पिट को अवार्ड दिया, मैं कभी भी उनका बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं रहा। बता दें कि ब्रैड पिट को 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलिवुड' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर मिला है। निर्माता क्वाक सिन आए और डायरेक्टर बोंग जून-हो की इस फिल्म को 6 अवॉर्ड से नवाजा गया।जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ-साथ, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म और ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी मिला।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। वह दो दिन की भारत यात्रा पर होंगे। ट्रंप की भारत यात्रा को जानकार उनका चुनावी दांव कह रहे हैं क्योंकि अमेरिकी में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के मतदाता हैं, जिन्हें लुभाने का प्रयास ट्रंप कर रहे हैं, वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस यात्रा के बारे में कहा है कि भारत के साथ एक बहुत बड़ा व्यापार समझौता करेंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस