लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, कहा- मोदी और अमित शाह ने फिर प्रूव किया है कि...

By मेघना वर्मा | Updated: August 22, 2019 12:06 IST

राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर वह अपनी बात रखते हैं। इससे पहले भी वह धारा 370 पर अपना बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। वहीं बीती रात चिदंबरम ने सीबीआई मुख्यालय के भूतल पर एजेंसी के अतिथि गृह में पूरी रात बिताई। पॉलिटिशन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

रिसेंटली फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने पी चिदंबरम पर अपनी टिप्पणी की है। अपने ऑफिशियल ट्वीट पर लिखा, 'चिदंबरम की गिरफ्तारी लोकतंत्र का एक सच्चा प्रदर्शन है ...वह CBI मुख्यालय में हिरासत में है, जिसका उद्घाटन उन्होंने खुद किया था जब वह गृह मंत्री थे .. ये एक बड़ी विडंबना हो सकती है। मोदी सरकार ने एक बार फिर से ये प्रूव किया है कि कानून के ऊपर कुछ भी नहीं।'

राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर भी लोग लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोग इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस ट्वीट पर मोदी और अमित शाह के अगेंस्ट भी बोल रहे हैं। चंद मिनटों में यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

वहीं राम गोपाल वर्मा से पहले परेश रावल ने भी पी चिदंबरम को लेकर ट्वीट किया है। चिदंबरम के लुकआउट जारी होने पर सोशल मीडिया पर जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। इस लिस्ट में एक्टर परेश रावल भी शामिल हो गए हैं। परेश ने एक मजेदार मीम शेयर किया है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है।

परेश रावल  ने उन्हें लेकर ट्विटर पर एक मीम शेयर किया और लिखा है कि ये वाकई जबरदस्त है। इस मीम में पी चिदंबरम की फोटो को एडिट किया गया था जिसके बाद उनको अलग अलग लुक में ढाला गया था। सोशल मीडिया पर इसको देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि वो पुलिस से बचने के लिए बहरूपिया बनकर घूम रहे हैं और छुप रहे हैं।

टॅग्स :पी चिदंबरमराम गोपाल वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?