रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार
By संदीप दाहिमा | Updated: January 19, 2026 15:42 IST2026-01-19T15:42:43+5:302026-01-19T15:42:55+5:30
Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को पूरा विश्वास है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ‘सिनेमा के इतिहास में कई सितारों वाली सबसे बड़ी फिल्म’ बन जाएगी।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार
Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को पूरा विश्वास है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ‘सिनेमा के इतिहास में कई सितारों वाली सबसे बड़ी फिल्म’ बन जाएगी। पिछले महीने दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने शीर्ष भूमिका निभाई थी और इसकी कहानी कंधार विमान अपहरण कांड, 2001 के संसद हमले तथा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल सहित अन्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।
Dhurandhar 2 will be the biggest multi starrer ever, in the history of cinema , because each and every character in the 1st film has become enormously huge in the audiences mind , in terms of both their value and impact , which is what true stardom is really about
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 18, 2026
In the 1st…
‘धुरंधर’ फिल्म की प्रशंसा करने वाले वर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘‘धुरंधर 2’ सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी, क्योंकि फिल्म के पहले भाग में हर किरदार ने दर्शकों के मन में बहुत बड़ी जगह बना ली है।’’ निर्देशक ने कहा, ‘‘पहले भाग (धुरंधर) में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं और इसलिए ‘धुरंधर 2’ अब तक की ‘सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर’ फिल्म होगी।’’ फिल्म ‘धुरंधर’ ने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसका दूसरा भाग 19 मार्च को रिलीज होगा।
#Dhurandhar2 has to just match the Craze and WOM of #Dhurandhar Part 1 then 1000 Cr Hindi net will be BREACHED 🔥
— Pan India Review (@PanIndiaReview) January 18, 2026
Given they made both parts together before releasing part-1 chances are high that it will EXCEED ALL THE EXPECTATIONS 💥pic.twitter.com/vRqSRKZvJD