लाइव न्यूज़ :

दिलजीत दोसांझ ने कहा- 'अभी स्टार नहीं बना हूं', जानें इसके पीछे का अहम कारण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 18, 2018 15:45 IST

दिलजीत (34) ने वर्ष 2011 में 'द लायन ऑफ पंजाब' के साथ करियर की शुरुआत की थी और वर्ष 2016 में 'उड़ता पंजाब' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा।

Open in App

पंजाबी फिल्मों का जाने-माने गायक व 'उड़ता पंजाब' और 'फिल्लौरी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से बॉलीवुड प्रशंसकों का दिल जीत चुके दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह अब भी खुद को स्टार नहीं मानते हैं। यह पूछने पर कि दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा पसंद किए जाने के बाद भी क्या उनका मानना है कि उन्होंने स्टारडम प्राप्त नहीं किया है, दिलजीत ने कहा है, "नहीं मैं अभी स्टार नहीं हूं। अभी मैं ऐसा महसूस नहीं करता।"

दिलजीत (34) ने वर्ष 2011 में 'द लायन ऑफ पंजाब' के साथ करियर की शुरुआत की थी और वर्ष 2016 में 'उड़ता पंजाब' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 'प्रॉपर पटोला', 'दिस सिंह इज सो स्टाइलिश', 'डू यू नो' और '5 तारा' जैसे चर्चित गीत भी गाए हैं। 

उन्होंने कहा, "मुझे लंबा रास्ता तय करना है। अभी वह समय नहीं आया है कि पीछे देखूं और सोचूं कि कहां से शुरुआत की थी, क्या किया है या कहां पहुंचा हूं। मैं जब 60 वर्ष का हो जाऊंगा, तब देखूंगा कि मैंने कहां से शुरुआत की थी और क्या किया है।"

बॉलीवुड में लोकप्रियता प्राप्त करने के बाद क्या पंजाबी फिल्में उनके लिए पीछे छूट गईं हैं, इस सवाल पर दिलजीत ने कहा, "नहीं, इस साल मेरी दो हिंदी फिल्में रिलीज होंगी, लेकिन पंजाबी फिल्मों के लिए मेरा प्यार अधिक है। इस साल मेरी पंजाबी फिल्म 'रंगरूट' रिलीज होगी। यह पहले विश्व युद्ध पर आधारित है। हर साल मेरी एक पंजाबी फिल्म आएगी।"वह टेलीविजन और फिल्म, दोनों को मजबूत माध्यम मानते हैं। वह गायन के रियलिटी शो राइजिंग स्टार के दूसरे सीजन में मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे। 

टॅग्स :दिलजीत दोसांझबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया