लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने जताया दुख, राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: July 7, 2021 09:58 IST

दिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए लिखा कि वे हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा- वे हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगेपीएम मोदी ने लिखा- दिलीप कुमार का जाना हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान हैदिलीप कुमार का निधन बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में 98 साल की उम्र में हुआ

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा कि 'दिलीप साब हमेशा भारत के लोगों के दिलों में रहेंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि उनका जाना हमारे सांस्कृतिक जगत के लिए नुकसान है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘दिलीप कुमार जी को सिनेमा जगत के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। वह एक अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे और इस वजह से सभी पीढ़ियों के दर्शकों के चहेते थे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुकसान है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया और कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। गांधी ने ट्वीट किया, 'दिलीप कुमार जी के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भारतीय सिनेमा में उनके अद्भुत योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।' 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि दिलीप कुमार का चला जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है।

बता दें कि दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। 

हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे कॅरियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। 

टॅग्स :दिलीप कुमारनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदराहुल गांधीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?