लाइव न्यूज़ :

Dil Bechara Song: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का एक और गाना 'खुल के जीने का' हुआ रिलीज, फैंस का मिल रहा जबरदस्त रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 13:19 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का तीसरा गाना सामने आ गया है। इस गाने में जीवन जीने की खुशी को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस गाने की शूटिंग पेरिस में की थी।इस गाने को अभी रिलीज हुए एक घंटा भी नहीं हुआ है और गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का तीसरा गाना रविवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक और तारे गिन गाने को रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही 'खुल के जीने का' सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने ने एक बार फिर से सुशांत की याद दिला दी है। 

इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने का म्यूजिक भी काफी रोमांटिक है। गाना देखने और सुनने दोनों में सुकून देने वाला है। फैंस इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। इसके साथ ही लोग लगातार गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। सुशांत और संजना पर फिल्माए गए इस गाने की शूटिंग का किस्सा बड़ा ही मजेदार है।

पेरिस में हुई थी गाने की शूटिंग

फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस गाने की शूटिंग पेरिस में की थी। लिहाजा पेरिस में शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू ने पर्यटकों की तरह स्ट्रीट फूड का आनंद उठाया। वहीं खूब मस्ती भी की। अरिजीत सिंह और शाशा तृप्ति ने इस गाने को गाया है, जबकि इस गाने के बोल अमिताभ भट्टचार्य ने लिखा है। वहीं म्यूजिक एआर रहमान का दिया हुआ है। 

5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है गाना

इस गाने को अभी रिलीज हुए एक घंटा भी नहीं हुआ है और गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने इतना प्यार दिया कि इस गाने के वीडियो ने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म के टाइटल ट्रैक को 24 घंटे के अंदर 1 करोड़ 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया था और अब तक इसे 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

टॅग्स :दिल बेचारासुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल