लाइव न्यूज़ :

क्या सच में विक्रम बत्रा ने अंगूठा काटकर डिंपल की मांग भरी थी ?, शेरशाह के लेखक ने बताई सच्चाई

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2021 10:49 IST

शेरशाह के लेखक संदीप ने कहा कि पहले इसे वे झूठ मानते थे। लेकिन जब फिल्म पर उन्होंने काम शुरु किया और डिंपल चीमा से मुलाकात हुई तब खुद डिंपल ने उन्हें ये कन्फर्म किया था कि ये सच है और ऐसा बिल्कुल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देशेरशाह के लेखक संदीप श्रीवास्तव ने फिल्म के होमवर्क को लेकर काफी खुलासा किया हैसंदीप ने कहा कि पहले वे झूठ मानते थे कि विक्रम ने अंगूठा काटकर डिंपल की मांग भरी थी

कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह को काफी तारीफें मिलीं। परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित इस फिल्म में प्रेमिका डिंपल चीमा के साथ उनकी प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

हाल ही में फिल्म के राइटर संदीप श्रीवास्तव ने फिल्म, फिल्म की कहानी और इसकी कास्ट को लेकर ढेर सारी बातें की थी तब डिंपल चीमा और विक्रम बत्रा (Vikram Batra) से जुड़ी खास बात उन्होंने साझा की।

शेरशाह' के लेखक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा के बीच रोमांस फिल्म के प्लॉट के लिए क्यों जरूरी था। फिल्म में विक्रम बत्रा के अंगूठा काटकर अपने खून से डिंपल की मांग भरने का दृश्य काफी भावुक करने वाला था।

शेरशाह के लेखक संदीप ने कहा कि पहले इसे वे झूठ मानते थे। लेकिन जब फिल्म पर उन्होंने काम शुरु किया और डिंपल चीमा से मुलाकात हुई तब खुद डिंपल ने उन्हें ये कन्फर्म किया था कि ये सच है और ऐसा बिल्कुल हुआ था। बकौल श्रीवास्तव, शुरुआत में उन्हें लगा कि बत्रा द्वारा अंगूठा काटकर खून से डिंपल की मांग भरने की घटना एक कहानी है लेकिन डिंपल ने खुद इसकी पुष्टि की थी।

सिर्फ 40 दिन साथ गुजारे थे डिंपल और विक्रमः संदीप श्रीवास्तव ने बताया था, "जब मैं अपना शोध कर रहा था, और मैंने डिंपल से बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि कैप्टन बत्रा और वह एक-दूसरे को चार साल से जानते थे, लेकिन उन्होंने साथ में जो समय बिताया वह सिर्फ 40 दिनों का था।

लेखक ने कहा, मुझे लगता है कि हमने उन 40 दिनों के सार को पकड़ लिया है, जो उस अद्भुत महिला के लिए बहुत मायने रखता है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं। कियारा ने जिस तरह से किरदार निभाया है, उसके माध्यम से उनकी भावनाओं का सार आ रहा है, और यही वास्तव में लोगों से जुड़ा हुआ है।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीप्रेग्नेंसी के बावजूद कियारा आडवाणी के पास लगी है फिल्मों की लाइन, 2025-2026 में होगी रिलीज; देखें पूरी लिस्ट

भारतLok Sabha Elections 2024: रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत सेलेब्स कर रहे वोट की अपील, वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीGame Changer Song Jaragandi OUT: जन्मदिन के मौके पर राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला सॉन्ग रिलीज, एक्टर संग कियारा आडवाणी के डांस ने लगाई आग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?