लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने सलमान खान पर कसा तंज, 'भाईजान' ने डिप्रेशन को लेकर दिया था ये बयान

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 15:54 IST

सलमान खान जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'छपाक' होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण ने साल 2015 में बताया था कि वह डिप्रेशन में थीं।दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म '83' की तैयारियों में बिजी हैं।

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। दीपिका पादुकोण आज जिस मुकाम पर पहुंची हैं इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत साफ दिखती है। एक समय ऐसा था जब दीपिका पादुकोण बुरी तरह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। इसका खुलासा खुद 'मस्तानी' ने किया था। वहीं सलमान खान ने डिप्ररेशन को लेकर कुछ दिनों पहले ही बयान दिया था। जिस पर रिसेंटली दीपिका ने तंज कसा है।

सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बहुत से लोग छुट्टियों पर जाते हैं मगर इसे अफॉर्ड नहीं कर सकते। सलमान ने कहा बहुत से लोग अवसाद में चले जाते हैं और इमोशनल हो जाते हैं क्योंकि चाहे वह किसी भी स्थिति से गुजर रहे हों यह उनके खिलाफ काम करता है।

वहीं दीपिका पादुकोण ने सलमान के इस बयान पर तंज कसा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने बिना सलमान का नाम लिए कहा, 'एक मेल स्टार ने हाल में कहा था कि उनके पास डिप्रेशन में जाने की लग्जरी नहीं है जैसे डिप्रेशन में जाना कोई च्वॉइज हो।' 

दीपिका पादुकोण इस बयान के बाद इस बात को समझा जा सकता है कि रामलीला एक्ट्रेस डिप्रेशन को लेकर कितनी सेंसटिव हैं। अपने बयान में उन्होंने बताया था कि डिप्रेशन के समय वो हर सेकेंड खुद से लड़ रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका ने एक एसिड अटैक लड़की का किरदार निभाया है। मेघना गुलजार की ये फिल्म एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। इस फिल्म में विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे। छपाक फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया